NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पटियाला हिंसा: तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला, शहर में इंटरनेट बंद
    अगली खबर
    पटियाला हिंसा: तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला, शहर में इंटरनेट बंद
    पटियाला: हिंसक झड़प रोकने में असफल रहे तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला

    पटियाला हिंसा: तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला, शहर में इंटरनेट बंद

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 30, 2022
    10:56 am

    क्या है खबर?

    शनिवार को पटियाला में खालिस्तान विरोधी रैली के दौरान दो गुटों में हुई झड़प के मामले में पंजाब सरकार ने तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हटा दिया है।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला रेंज के IG, पटियाला के SSP और SP का तबादला कर दिया है। बताया जा रहा है कि मान हिंसा रोकने में इन अधिकारियों की असफलता से नाराज हैं।

    तनावपूर्ण हालात देखते हुए सरकार ने पटियाला में आज इंटरनेट भी बंद कर दिया है।

    पृष्ठभूमि

    पटियाला में क्या हुआ था?

    शुक्रवार को शिवसेना (बालठाकरे) के पंजाब कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला के नेतृत्व में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान के खिलाफ विरोध मार्च निकाला था। मार्च के काली माता मंदिर के पास पहुंचते ही समर्थकों ने 'खालिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाना शुरू कर दिया।

    उन्होंने बताया कि नारे लगाने पर खालिस्तान समर्थक सिखों ने पथराव कर दिया। उसके बाद रैली में शामिल समर्थकों की तरफ से भी पथराव किया गया और इससे हिंसा भड़क गई। इसमें चार लोग घायल हुए थे।

    जानकारी

    इन अधिकारियों की हुई तैनाती

    राज्य सरकार ने मुखविंदर सिंह चिन्ना को राकेश अग्रवाल की जगह पटियाला का नया IG बनाया है। वहीं दीपक पारीक को नानक सिंह की जगह नया SSP और वजीर सिंह को SP नियुक्त किया गया है।

    पटियाला

    फिलहाल कैसे हैं हालात?

    पटियाला की डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। अफवाहें फैलने से रोकने के लिए अस्थायी तौर पर इंटरनेट बंद किया गया है। तीन मामलों की FIR दर्ज हुई है। वीडियो फुटेज से मिलने वाले सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राकेश अग्रवाल ने कहा कि लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज कराई गई है।

    जानकारी

    शाम 6 बजे तक बंद रहेगा इंटरनेट

    राज्य सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पटियाला जिला क्षेत्र में आज सुबह 9:30 बजे से लेकर 6 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। इस दौरान केवल वॉइस कॉल सेवाएं जारी रहेंगी।

    प्रतिक्रिया

    मुख्यमंत्री मान ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने पुलिस महानिदेशक (DGP) से बात की है। इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब की शांति और सद्भाव सबसे जरूरी है।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    पटियाला
    खालिस्तान
    भगवंत मान

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    पंजाब

    पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू का गांधी परिवार पर निशाना, बोले- कमजोर मुख्यमंत्री चाहता है शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस समाचार
    पंजाब: अमृतसर के पास ड्रोन से फेंके गए नशीले पदार्थ, तलाशी अभियान शुरू पाकिस्तान समाचार
    पंजाब चुनाव: पार्टियों ने महिलाओं के लिए किए बड़े वादे, लेकिन टिकट देने में रहीं पीछे आम आदमी पार्टी समाचार
    साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए देश के कई राज्यों विशेष सेल ही नहीं- रिपोर्ट गृह मंत्रालय

    पटियाला

    पंजाब: डेरा सच्चा सौदा के सदस्य की जेल में हत्या, राज्य में अलर्ट जारी पंजाब
    वाड्रा को हिरासत में लेना चाहती है ED, कोर्ट से की जमानत खारिज करने की मांग लंदन
    निर्भया कांड: दोषियों की फांसी का जल्लाद पवन को है बेसब्री से इंतजार, मिलेंगे इतने पैसे दिल्ली
    निर्भया केस: चारों दोषियों की फांसी का किया गया अभ्यास, लटकाई गई रेत की बोरियां दिल्ली

    खालिस्तान

    अमेरिका में तिरंगा जलाने की कोशिश के विरोध में लगे 'भारत माता की जय' के नारे भारत की खबरें
    खालिस्तानी अभियान को हवा दे रहा पाकिस्तान, कर रहा तीर्थयात्रा पर आने वाले सिखों की भर्ती भारत की खबरें
    कश्मीर मुद्दे पर आतंक के सहारे पाकिस्तान, ISI ने आतंकवादी संगठनों के साथ की बैठक भारत की खबरें
    314 सिख विदेशी नागरिकों के भारत आने पर था प्रतिबंध, सरकार ने नंबर घटाकर 2 किया भारत की खबरें

    भगवंत मान

    पंजाब: संगरूर में 5 दिन बाद बोरवेल से निकाला गया 2 वर्षीय बच्चा, मौत पंजाब
    भाजपा का आरोप- शराब के नशे में लोकसभा में पहुंचे भगवंत मान, नार्को टेस्ट की मांग आम आदमी पार्टी समाचार
    कृषि कानून: AAP सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने संसद के केंद्रीय कक्ष में की नारेबाजी नरेंद्र मोदी
    भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे और मंत्री पद की पेशकश- AAP सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025