Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब: पटियाला में शिवसेना की रैली में दो गुटों में झड़प, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
देश

पंजाब: पटियाला में शिवसेना की रैली में दो गुटों में झड़प, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

पंजाब: पटियाला में शिवसेना की रैली में दो गुटों में झड़प, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
लेखन भारत शर्मा
Apr 29, 2022, 03:23 pm 3 मिनट में पढ़ें
पंजाब: पटियाला में शिवसेना की रैली में दो गुटों में झड़प, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
पंजाब: पटियाला में शिवसेना की रैली में दो गुटों में झड़प, पुलिस ने की हवाई फायरिंग।

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान के खिलाफ शिवसेना की ओर से निकाली जा रही विरोध रैली में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव किया और तलवारें लहराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर झड़प को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने दो हवाई फायर कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं।

नारा
'खालिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाने के बाद हुई झड़प

पटियाला पुुलिस आयुक्त साक्षी साहनी ने बताया कि शिवसेना (बालठाकरे) के पंजाब कार्यकारी प्रधान हरिश सिंगला के नेतृत्व में आर्य समाज चौक से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान के खिलाफ विरोध मार्च निकाला था। रैली के काली माता मंदिर के पास पहुंचते ही समर्थकों ने 'खालिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि नारे लगाने पर खालिस्तान समर्थक सिखों ने पथराव कर दिया। उसके बाद रैली में शामिल समर्थकों ने भी पथराव कर दिया। इससे हिंसा भड़क गई।

जानकारी
पंजाब में खालिस्तानी गुट नहीं बनने देगी शिवसेना- सिंगला

रैली में सिंगला ने कहा कि शिवसेना कभी भी पंजाब में खालिस्तानी गुट नहीं बनने देगी और ना ही किसी खालिस्तान का नाम लेने देगी। इसी दौरान कुछ सिख संगठन के लोग तलवारें लहराते हुए सड़क पर आ गए और पथराव कर दिया।

फायरिंग
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने की हवाई फायरिंग

दोनों पक्षों की झड़प में पथराव के साथ तलवारें भी लहराई गई। इससे माहौल में गर्मी आ गई। पुलिस ने पहले तो हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने हवा में दो फायर कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने बताया कि शिवसेना ने इस मार्च को निकालने के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। ऐसे में इसकी भी जांच की जा रही है।

अपील
पुलिस आयुक्त ने की शांति-सद्भाव बनाए रखने की अपील

पुलिस आयुक्त ने कहा कि यदि कोई विवाद या गलतफहमी है तो उसे बातचीत से सुलझाना जरूरी है। वह पंजाब के सभी भाई-बहनों से शांति-सद्भाव बनाए रखने की अपील करती हैं। उन्होंने कहा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है। शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। लोगों को फर्जी सूचना और सोशल मीडिया मैसेज के झांसे में न आते हुए लोगों को अपने घरों पर ही रहना चाहिए।

दुर्भाग्यपूर्ण
मुख्यमंत्री मान ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने पुलिस महानिदेशक(DGP) से बात की है। इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति की बारीकी से नजर रखे हुए हैं और किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब की शांति और सद्भाव सबसे जरूरी है।'

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
शिवसेना समाचार
पंजाब
खालिस्तान
पंजाब पुलिस
ताज़ा खबरें
जेम्स एंडरसन ने 32वीं बार टेस्ट में लिया फाइव विकेट हॉल, जानें अहम आंकड़े
जेम्स एंडरसन ने 32वीं बार टेस्ट में लिया फाइव विकेट हॉल, जानें अहम आंकड़े खेलकूद
जून में कैसी रही दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा और टोयोटा की देश में बिक्री?
जून में कैसी रही दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा और टोयोटा की देश में बिक्री? ऑटो
टीवी के लिए सैमसंग ने लॉन्च किया 'स्मार्ट अपग्रेड प्रोग्राम', जानें क्या है डील
टीवी के लिए सैमसंग ने लॉन्च किया 'स्मार्ट अपग्रेड प्रोग्राम', जानें क्या है डील टेक्नोलॉजी
कैसे इतना फिट रहते हैं विराट कोहली? जानिए उनका डाइट और वर्कआउट प्लान
कैसे इतना फिट रहते हैं विराट कोहली? जानिए उनका डाइट और वर्कआउट प्लान लाइफस्टाइल
मणिपुर: भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 29 पहुंची, 34 लोग अभी भी लापता
मणिपुर: भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 29 पहुंची, 34 लोग अभी भी लापता देश
शिवसेना समाचार
आज अपने समर्थक विधायकों के साथ गोवा से मुंबई लौट सकते हैं एकनाथ शिंदे
आज अपने समर्थक विधायकों के साथ गोवा से मुंबई लौट सकते हैं एकनाथ शिंदे राजनीति
महाराष्ट्र: शिवसेना से निकाले गए एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे ने दिखाया बाहर का रास्ता
महाराष्ट्र: शिवसेना से निकाले गए एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे ने दिखाया बाहर का रास्ता राजनीति
अमित शाह ने वादा निभाया होता तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता- उद्धव ठाकरे
अमित शाह ने वादा निभाया होता तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता- उद्धव ठाकरे राजनीति
महाराष्ट्र: शिंदे गुट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गया ठाकरे खेमा, 11 जुलाई को सुनवाई
महाराष्ट्र: शिंदे गुट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गया ठाकरे खेमा, 11 जुलाई को सुनवाई राजनीति
महाराष्ट्र: भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री क्यों बनाया?
महाराष्ट्र: भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री क्यों बनाया? राजनीति
और खबरें
पंजाब
पंजाब: अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह
पंजाब: अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह राजनीति
अमरिंदर सिंह हो सकते हैं NDA की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के दावेदार
अमरिंदर सिंह हो सकते हैं NDA की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के दावेदार राजनीति
पंजाब: मैकेनिक की बेटी ने टॉप की कक्षा 12 की परीक्षा, IAS बनना चाहती हैं अर्शदीप
पंजाब: मैकेनिक की बेटी ने टॉप की कक्षा 12 की परीक्षा, IAS बनना चाहती हैं अर्शदीप करियर
पंजाब: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, तीन लड़कियों ने किया टॉप
पंजाब: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, तीन लड़कियों ने किया टॉप करियर
पंजाब: AAP सरकार ने पेश किया पहला बजट, 1 जुलाई से मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली
पंजाब: AAP सरकार ने पेश किया पहला बजट, 1 जुलाई से मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली देश
और खबरें
खालिस्तान
पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस बोली- पर्याप्त है
पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस बोली- पर्याप्त है देश
हिमाचल प्रदेश: खालिस्तानी संगठन के जनमत संग्रह के ऐलान के बाद सील किए गए बॉर्डर
हिमाचल प्रदेश: खालिस्तानी संगठन के जनमत संग्रह के ऐलान के बाद सील किए गए बॉर्डर देश
हिमाचल विधानसभा के गेट पर लगाए गए खालिस्तानी झंडे, 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे भी लिखे
हिमाचल विधानसभा के गेट पर लगाए गए खालिस्तानी झंडे, 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे भी लिखे देश
हरियाणा: करनाल में गिरफ्तार किए गए चार संदिग्ध, भारी मात्रा में हथियार बरामद
हरियाणा: करनाल में गिरफ्तार किए गए चार संदिग्ध, भारी मात्रा में हथियार बरामद देश
मोहाली से गिरफ्तार किया गया पटियाला हिंसा का मुख्य आरोपी- पंजाब पुलिस
मोहाली से गिरफ्तार किया गया पटियाला हिंसा का मुख्य आरोपी- पंजाब पुलिस देश
और खबरें
पंजाब पुलिस
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड देश
मूसेवाला हत्याकांड: गोल्डी बराड़ भारत लाने के प्रयास तेज, इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी
मूसेवाला हत्याकांड: गोल्डी बराड़ भारत लाने के प्रयास तेज, इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी देश
पंजाब: सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों में से एक गिरफ्तार
पंजाब: सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों में से एक गिरफ्तार देश
हत्या से पहले सिद्धू मूसेवाला के साथ सेल्फी लेते दिखा युवक, पुलिस मान रही संदिग्ध
हत्या से पहले सिद्धू मूसेवाला के साथ सेल्फी लेते दिखा युवक, पुलिस मान रही संदिग्ध देश
सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले आठ शार्प शूटरों की पहचान हुई- रिपोर्ट
सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले आठ शार्प शूटरों की पहचान हुई- रिपोर्ट देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022