NEET-UG पेपर लीक: संसद समिति ने तलब किए अधिकारी, क्या होगा कोई फैसला?
NEET की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। NEET परीक्षा में पेपर लीक और कुप्रबंधन को लेकर जो गंभीर चिंताएं सामने आई थीं, उन्हीं की समीक्षा करने के लिए संसद की स्वास्थ्य समिति मंगलवार दोपहर 3 बजे बैठ की। यह बैठक NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से ठीक पहले हुई है, जिसे अब 21 जून को आयोजित किया जाना है।
NEET-UG पेपर लीक मामले में जारी है CBI जांच
स्वास्थ्य, शिक्षा, NMC और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के शीर्ष अधिकारी समिति के सामने यह बताएंगे कि आखिर कहां चूक हुई और अगली बार ऐसी गलतियों से बचने के लिए क्या-क्या सुधार किए जाएंगे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) मामले की जांच में जुटी है, और इस सिलसिले में अब तक कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भरोसा दिलाया है कि प्रधानमंत्री मोदी खुद इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि इस बार कोई गड़बड़ न हो। सरकार ने दोबारा होने वाली परीक्षा में और अधिक पारदर्शिता बरतने का वादा किया है।