NEET-UG 2026: NTA ने शुरू किया शिकायत पोर्टल, अब हर धांधली पकड़ी जाएगी
NEET-UG 2026 से जुड़ी अफवाहों और घोटालों को रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने एक खास शिकायत पोर्टल शुरू किया है। यह पोर्टल दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए है। अब छात्र, अभिभावक और कोचिंग सेंटर इस पोर्टल के जरिए लीक हुए पेपर या नकली आंसर की जैसी किसी भी गड़बड़ी की शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते हैं। इसका मकसद परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखना है।
NTA की चेतावनी: लीक पेपर के घोटालों से सावधान रहें
इस शिकायत पोर्टल पर जाने के लिए innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 लिंक का इस्तेमाल करें। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए सिर्फ nta.ac.in या neet.nta.ac.in पर ही भरोसा करें। NTA ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई पेपर लीक होने का दावा कर आपसे पैसे मांगे तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें। ऐसी किसी भी बात की तुरंत शिकायत करें। यह भी याद रखें कि दोबारा परीक्षा के लिए फीस वापसी केवल उसी बैंक खाते में होगी, जिसकी जानकारी आपने आधिकारिक वेबसाइट पर दी थी। दोबारा परीक्षा 21 जून को होनी है, इसलिए सावधान रहें और केवल भरोसेमंद जानकारी पर ही विश्वास करें।