IMD की डराने वाली चेतावनी, कहा- मई 2026 में झुलसाएगी गर्मी
देश
मई 2026 में भारत के कई इलाकों में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि हिमालय की तलहटी वाले इलाकों, पूर्वी तटीय राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा हीटवेव देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रह सकता है।
IMD ने पूरे भारत में असमान बारिश की तरफ इशारा किया
IMD ने यह भी बताया है कि देश में बारिश का मिजाज मिलाजुला रहने वाला है। एक तरफ जहां उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रह सकता है या थोड़ी ठंडक भी मिल सकती है, वहीं दूसरी तरफ हिमालय की तलहटी, पूर्वी तटीय राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र में सामान्य से ज्यादा हीटवेव दिन देखने को मिल सकते हैं। कुछ जगहों पर सामान्य से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं, तो पूर्वी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में कम बारिश हो सकती है।