दिल्ली में 3,000 सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा घेरा मजबूत
इस हफ्ते दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा रही है। केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शनों को संभालने के लिए 3000 अतिरिक्त सशस्त्र पुलिसकर्मी भेजे हैं। यह कदम दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर उठाया गया है। इन जवानों की तैनाती 27 जुलाई तक रहेगी, जिसका मकसद संसद के मानसून सत्र के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखना है।
दिल्ली में कुल 45 CAPF कंपनियां तैनात
सुरक्षाबलों की इन नई टुकड़ियों में CRPF, RAF, BSF, ITBP और SSB की टीमें शामिल हैं। ये सभी टीमें दंगा-रोधी उपकरणों (एंटी-रायट गियर) से लैस होकर पहुंची हैं। इन अतिरिक्त कंपनियों के पहुंचने के बाद, दिल्ली में CAPF की कुल 45 कंपनियां तैनात हो गई हैं।
शहर की पुलिस इन नई टुकड़ियों के रुकने और खाने-पीने से जुड़े सभी इंतजाम कर रही है। इसके साथ ही, राजधानी में पहले से मौजूद RAF की 7 यूनिट्स भी 27 जुलाई तक अपनी ड्यूटी पर बनी रहेंगी, ताकि इस संवेदनशील समय में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।