कलकत्ता हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाली गृहणी का मुआवजा बढ़ाकर 11 लाख किया
देश
कलकत्ता हाई कोर्ट ने 2022 के एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाली गृहणी बरनाली समंता नंदी के मुआवजे की रकम बढ़ा दी है। कोर्ट ने अब यह मुआवजा 9.17 लाख से बढ़ाकर 11 लाख रुपये कर दिया है। कोर्ट ने साफ किया कि भले ही गृहणियों का काम पैसे वाला न हो, लेकिन परिवार के लिए उनका योगदान बेहद जरूरी है। इसलिए, मुआवजे का फैसला करते समय उनके इस काम को भी पूरी अहमियत मिलनी चाहिए।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने ट्रक ड्राइवर को दोषी माना
कोर्ट ने ट्रक ड्राइवर को कसूरवार ठहराया क्योंकि गाड़ी बिना किसी चेतावनी के सड़क पर खड़ी थी। इसी हादसे में बरनाली के पति शमित और उनकी बेटी सिनजिनी की भी मौत हो गई थी। बरनाली का मुआवजा बढ़ाकर अदालत ने एक बड़ा संदेश दिया है कि एक गृहणी का काम सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह परिवार की धुरी होती है और उनका योगदान अनमोल है।