भारत में मोबाइल डाटा में महा उछाल, 5G की बदौलत हर महीने 70GB तक पहुंचेगी खपत
देश
तैयार हो जाइए, अगले पांच सालों में एक औसत भारतीय स्मार्टफोन यूजर हर महीने लगभग 70GB मोबाइल डाटा का इस्तेमाल करेगा। यह मौजूदा खपत से करीब दोगुना होगा। इस बड़े उछाल की मुख्य वजहें तेजी से सस्ते होते और बेहतर होते स्मार्टफोन, नेटवर्क कवरेज का हर जगह पहुंचना और 5G की बढ़ती रफ्तार हैं।
1.1 अरब 5G सब्सक्रिप्शन की तरफ भारत
भारत में 5G का फैलाव तेजी से हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार, 2031 तक देश में 1.1 अरब से ज्यादा 5G सब्सक्रिप्शन होने की उम्मीद है। यह कुल मोबाइल सब्सक्रिप्शन का 81 प्रतिशत होगा। जब यूजर्स 5G नेटवर्क की ओर जाएंगे, तो 4G सब्सक्रिप्शन में तेजी से गिरावट आएगी। एरिक्सन इंडिया के MD नितिन बंसल बताते हैं कि यह बदलाव देश में डिजिटल इंक्लूजन और इनोवेशन को नई दिशा दे रहा है। यानी, हमारे स्मार्टफोन अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक बेहद जरूरी हिस्सा बनते जा रहे हैं।