NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्यप्रदेश: दतिया में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, भाजपा नेता के बेटे समेत 3 हिरासत में
    अगली खबर
    मध्यप्रदेश: दतिया में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, भाजपा नेता के बेटे समेत 3 हिरासत में
    मध्य प्रदेश के दतिया में 2 नाबालिग बहनों को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है

    मध्यप्रदेश: दतिया में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, भाजपा नेता के बेटे समेत 3 हिरासत में

    लेखन आबिद खान
    Jul 16, 2023
    05:11 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के दतिया जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थानीय भाजपा नेता के बेटे ने 4 दोस्तों के साथ मिलकर 2 नाबालिग बहनों को अगवा कर कमरे में बंद कर लिया।

    फिर एक के साथ दुष्कर्म किया गया और दूसरी के साथ छेड़छाड़ की गई। घटना के बाद एक पीड़िता ने आत्महत्या का भी प्रयास किया, लेकिन घर वालों ने उसे बचा लिया। फिलहाल पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया है।

    घटना

    स्कूल से लौटते समय किया अगवा

    जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दोनों बहनें दोपहर करीब 2 बजे स्कूल से लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपी उन्हें धमकाकर एक घर में ले गए, जहां बड़ी बहन के साथ चारों आरोपियों ने दुष्कर्म किया और छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ की।

    घर पहुंचने पर बड़ी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, तब मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल बड़ी बहन को झांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    आरोपी

    3 आरोपी हिरासत में, 1 फरार

    घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाना घेर कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, POCSO सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है।

    गिरफ्तार किए गए 3 में से 1 आरोपी के पिता उनाव भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। पुलिस ने फरार आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम रखा है।

    सियासत

    घटना के बाद सियासत गरमाई

    बता दें कि दतिया मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का गृह जिला है, इसलिए मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है।

    कांग्रेस मीडिया सेल के सदस्य पीयूष बबले ने ट्वीट कर लिखा, 'भाजपा नेताओं के नाम मध्य प्रदेश में सबसे जघन्य अपराधों से जुड़े रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि यह जघन्य अपराध राज्य के गृहमंत्री के गृह जिले में हुआ, जिन्होंने इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।'

    भाजपा

    भाजपा बोली- कार्रवाई करेंगे

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस ने अभी तक पीड़िता का बयान दर्ज नहीं किया है।

    उन्होंने कहा, "अगर पीड़िता पुलिस को दिए बयान में भाजपा पदाधिकारी के बेटे का नाम लेती है तो पार्टी उस पदाधिकारी को नोटिस देगी और आगे की कार्रवाई करेगी।

    दतिया के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    रेप
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    ISRO ने लॉन्च किया सैटेलाइट EOS-09, हर मौसम में भेजेगा सटीक तस्वीरें  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: सामूहिक विवाह में नव विवाहित जोड़ों को मिले कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां, जानिए मामला शिवराज सिंह चौहान
    मध्य प्रदेश: बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्र आज से करें सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन बोर्ड परीक्षाएं
    मध्य प्रदेश: हिंदू विरोधी छवि का मुकाबला करने के लिए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगी कांग्रेस कमलनाथ
    उत्तर प्रदेश: झांसी की दलित बस्ती में पानी के लिए हाहाकार, दोपहर में भी लगी लाइन उत्तर प्रदेश

    रेप

    सभी महिलाएं हैं सुरक्षित और कानूनी गर्भपात की हकदार- सुप्रीम कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    राजस्थान: अलवर में आठ युवकों ने किया नाबालिग का गैंगरेप, वीडियो बनाकर ऐंठे 50,000 रुपये राजस्थान
    दिल्ली: गैंगरेप के शिकार 10 वर्षीय लड़के की मौत, निजी अंगों में डाली गई थी रॉड दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: औरैया में युवती का निर्वस्त्र शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका उत्तर प्रदेश

    भाजपा समाचार

    असम: राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मृत मिलीं भाजपा की महिला नेता, हत्या की आशंका असम
    उत्तर प्रदेश: मेरठ में भाजपा नेता की हत्या; पत्नी गिरफ्तार, प्रताड़ित करता था मृतक उत्तर प्रदेश
    राजस्थान: गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल राजस्थान सरकार
    तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK का गठबंधन टूटने की कगार पर क्यों पहुंचा? तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025