तेलंगाना में TCS के आदिबटला ऑफिस में मनीष नाम के एक कर्मचारी को दफ्तर में घुसने से रोक दिया गया। वे अयप्पा दीक्षा के लिए पारंपरिक मुंडू पहनकर आए थे।
हालांकि, उन्होंने 2 महीने पहले ही इस बारे में मैनेजमेंट को बता दिया था। कंपनी के मानव संसाधन (HR) विभाग ने उनसे पैंट पहनने को कहा। उन्हें चिंता थी कि क्लाइंट उनकी इस पारंपरिक वेशभूषा को शायद ठीक से समझ नहीं पाएंगे।
इसी वजह से अयप्पा के भक्तों और कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन लोगों का कहना था कि मनीष को अपनी धार्मिक अभिव्यक्ति करने से रोका जा रहा है।
पुलिस ने कहा- कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं
पुलिस ने मामले में दखल दिया और बताया कि उस वक्त कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं था और न ही कोई औपचारिक शिकायत दर्ज हुई थी। यह सिर्फ कंपनी के पहनावे के नियमों को लेकर एक गलतफहमी थी। हालात नियंत्रण में थे।