Loading...
सुखबीर बादल पर कब और कैसे हुआ हमला, कौन था हमलावर; अब तक क्या-क्या पता है?
सुखबीर बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला हुआ है

सुखबीर बादल पर कब और कैसे हुआ हमला, कौन था हमलावर; अब तक क्या-क्या पता है?

लेखन आबिद खान
Aug 13, 2026
06:37 pm

क्या है खबर?

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला हुआ है। वे परिवार के साथ नांदेड़ स्थित हजूर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेंकने गए थे। इसी दौरान एक निहंग सिख ने कृपाण से उन पर हमला कर दिया। इसमें बादल को हाथ में चोट आई है, जबकि एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ है। जानते हैं घटना के बारे में क्या-क्या जानकारी सामने आई है।

घटना

बादल पर कब और कहां हुआ हमला?

यह घटना सिखों के 5 तख्तों (धार्मिक केंद्रों) में से एक मुख्य गुरुद्वारा नांदेड़ साहिब से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई। बताया जा रहा है कि बादल गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल की ओर जा रहे थे, तभी उन पर निहंग सिख ने कृपाण से हमला कर दिया।

इस दौरान बीच बचाव के लिए आया एक सुरक्षाकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बादल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

रिपोर्ट

पेट पर हमला करना चाहता था हमलावर- रिपोर्ट

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर ने बादल के पेट में चाकू मारने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मी की सूझबूझ ने बादल को गंभीर चोट लगने से बचा लिया।

हमले के वक्त बादल की पत्नी और अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल भी उनके साथ थीं।

घटना में बादल के एक सुरक्षाकर्मी के अलावा उनके ड्राइवर के भी घायल होने की खबर है।

ADVERTISEMENT

हमलावर

हमलावर के बारे में क्या-क्या पता है?

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर एक निहंग सिख है, जिसका नाम जसपाल सिंह है। बताया जा रहा है कि उसकी उम्र लगभग 65 साल है और वो पंजाब का रहने वाला है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी निहंग सिख गुरुद्वारे में सेवादार के तौर पर काम कर रहा था।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमलवार मूल रूप से पुणे का रहने वाला है और कुछ सालों तक वकालत भी कर चुका है।

ADVERTISEMENT

जांच

खालिस्तानी एंगल को लेकर भी हो रही जांच

न्यूज18 के मुताबिक, खुफिया एजेंसियां घटना की जांच ​​व्यापक राजनीतिक और सुरक्षा संदर्भ में कर रही हैं। एजेंसियां इस घटना को संभावित पैटर्न के हिस्से के रूप में देख रही हैं, जिसमें कट्टरपंथी धार्मिक समूहों का इस्तेमाल राजनीतिक लामबंदी के लिए किया जा सकता है।

अधिकारियों का मानना ​​है कि गुरुद्वारे के पास हुए हमले का मकसद सिख समुदाय के कुछ वर्गों के भीतर भावनाओं को प्रभावित करना हो सकता है।

बयान

आरोपी कथित तौर पर बोला- मन किया तो कर दिया हमला

न्यूज18 की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका हमला करने का मन हुआ, इसलिए उसने कर दिया। हालांकि, पुलिस इससे संतुष्ट नहीं है और आगे की जांच कर रही है।

कथित तौर पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका 'मन किया' और इसलिए उसने हमला कर दिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से भी बात की है।

पिछला हमला

बादल पर पहले भी गुरुद्वारे में ही हुआ था हमला

ये पहली बार नहीं है, जब बादल पर हमला हुआ है। इससे पहले 4 दिसंबर, 2024 को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। एक शख्स ने उन पर गोली चला दी थी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। बादल तब व्हीलचेयर पर बैठे थे।

हमले के वक्त बादल अकाल तख्त की ओर से सुनाई गई एक धार्मिक सजा को पूरा कर रहे थे।

ट्विटर पोस्ट

दावा है कि बादल के हमलावर को सम्मानित किया गया

हालत

अब कैसी है बादल की तबीयत?

बादल के दाहिने हाथ में मामूली चोट आई है। उनका इलाज यशोसाई अस्पताल में चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि बादल का इलाज 3 वरिष्ठ सर्जनों की टीम कर रही। उन्होंने बताया कि ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाए जाने के बाद एनेस्थीसिया देकर बादल के हाथ की सर्जरी की जा रही है।

अस्पताल में नांदेड़ के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने जाना हाल-चाल

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से बात कर बादल की सेहत के बारे में जानकारी ली है। वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी बादल को फोन कर उनका हालचाल जाना है।

ADVERTISEMENT