Loading...
महाराष्ट्र: नांदेड़ में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, निहंग गिरफ्तार
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ गुरुद्वारे के पास धारदार हथियार से हमला

महाराष्ट्र: नांदेड़ में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, निहंग गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Aug 13, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में दिनदहाड़े हमला हुआ है। बादल तख्त श्री हजूर साहिब पहुंचे थे, जहां उन पर कृपाण से हमला किया गया है। इसे एक जानलेवा हमला बताया जा रहा है। उनके हाथ में चोट आई है। उनके साथ मौजूद एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। बादल को नांदेड़ के यशोसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

हिरासत

हिरासत में लिया गया आरोपी निहंग

बादल परिवार के साथ गुरुद्वारे आए थे। गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे गुरुद्वारे पर मत्था टेकने के बाद लौटते समय उन पर 4 निहंगों ने हमला किया, जिसमें एक के पास कृपाण था।

पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उसे रोका। हालांकि, तब तक बादल के हाथ और कंधे में हथियार लगा और सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे भी घायल हो गए।

हमलावर निहंग जसपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बादल की पत्नी हरसिमरत कौर सुरक्षित हैं।

ट्विटर पोस्ट

घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे बादल

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

गुरुद्वारे में बादल अपने परिवार के साथ

ADVERTISEMENT

आदेश

गुरुद्वारे में तैनात है निहंग जसपाल, पेट में चाकू मारने का प्रयास

पुलिस ने बताया कि हमला करने वाला आरोपी निहंग जसपाल पिछले 2 वर्षों से गुरुद्वारे में तैनात है। उसने कृपाण से हमला किया था।

बताया जा रहा है कि हमलावर ने बादल के पेट में चाकू मारने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप करके उसे रोक दिया।

हमले के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना से जुड़े हालातों की जांच की जा रही है। उससे पूछताछ जारी है।

आदेश

महाराष्ट्र सरकार ने जांच के आदेश दिए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने SAD प्रमुख पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से बात की और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने घटना के पीछे के मकसद की जांच के आदेश भी दिए हैं।

खतरे की आशंकाओं को देखते हुए फिलहाल के लिए बादल को शीर्ष स्तर की Z-प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है।

ट्विटर पोस्ट

हमला करने के बाद आरोपी निहंग

हमला

बादल पर दूसरी बार हमला

बादल पर यह दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ है। इससे पहले उनपर दिसंबर 2024 में अमृतसर में गोलीबारी हुई थी।

गोली तब चली जब बादल अकाल तख्त द्वारा सुनाई गई धार्मिक सजा (तनखाह) के तहत स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर सेवादार कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पहरेदारी कर रहे थे।

हमलावर 68 वर्षीय नारायण सिंह चौड़ा था, जो खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़ा था।

उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया था। हमले में बादल बाल-बाल बचे थे।

ADVERTISEMENT