NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / रतन टाटा पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
    अगली खबर
    रतन टाटा पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

    रतन टाटा पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

    लेखन आबिद खान
    Oct 10, 2024
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    मशहूर कारोबारी और टाटा समूह के मानद अध्यक्ष रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मुंबई के वर्ली के पारसी श्मशान भूमि में पारसी समुदाय के रीति-रिवाजों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    इस दौरान राजनेताओं से लेकर अभिनेता और कारोबारी घरानों के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को NCPA मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    राजकीय सम्मान

    राजकीय सम्मान के साथ हुई रतन टाटा की विदाई

    रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें गन सैल्युट से सलामी दी।

    इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर रखा गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरी राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

    महाराष्ट्र और झारखंड ने रतन टाटा के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया है।

    श्रद्धांजलि

    अंतिम दर्शन के लिए उमड़े दिग्गज

    रतन टाटा को गृह मंत्री अमित शाह, कारोबारी मुकेश अंबानी और अपनी पत्नी नीता अंबानी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री, रिलायंस समूह की ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल, रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, NCP मुखिया शरद पवार, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला समेत कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी।

    प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री मोदी ने टाटा को बताया दयालु और दूरदर्शी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'टाटा एक दूरदर्शी कारोबारी लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही उनका योगदान बोर्ड रूम से कहीं आगे तक गया। अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों का प्रिय बना लिया।'

    भारत रत्न

    महाराष्ट्र सरकार ने की भारत रत्न देने की मांग

    महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की है। राज्य की कैबिनेट ने इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया है, जिसमें केंद्र सरकार से रतन टाटा को भारत रत्न देने का आग्रह किया गया है।

    शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राहुल कनाल ने भी मुख्यमंत्री शिंदे को पत्र लिख भारत रत्न के लिए टाटा का नाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया है।

    राज ठाकरे ने भी टाटा को भारत रत्न देने की मांग की है।

    निधन

    86 साल की उम्र में हुआ निधन

    9 अक्टूबर को रात 12 बजे के आसपास मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा का निधन हो गया था। वे 86 साल के थे।

    टाटा पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में रखा गया था।

    7 अक्टूबर को रतन टाटा को अस्पताल में भर्ती किए जाने की खबरें आई थीं, जिसके बाद उन्होंने बयान भी जारी किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रतन टाटा
    टाटा समूह
    मुंबई
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, बोले- सेना प्रधानमंत्री मोदी के आगे नतमस्तक ऑपरेशन सिंदूर
    इस हफ्ते 3.3 प्रतिशत कम हुई सोने की कीमतें, क्या है इस गिरावट की वजह? सोना-चांदी की कीमतें
    IPL में विराट कोहली को सर्वाधिक बार आउट करने वाले स्पिनर हैं सुनील नरेन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    क्या है वुलर झील पर तुलबुल नेविगेशन परियोजना, जिसको लेकर उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भिड़े? उमर अब्दुल्ला

    रतन टाटा

    सोशल मीडिया पर उठी रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, जानिये उनकी प्रतिक्रिया ट्विटर
    एयर इंडिया की हुई घर वापसी, टाटा संस ने 18,000 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा एयर इंडिया
    टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर बनाएगी रतन टाटा परिवार पर बायोपिक बॉलीवुड समाचार
    टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत मुंबई

    टाटा समूह

    रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा की कितनी है संपत्ति?  रतन टाटा
    ओडिशा में टाटा के स्टील प्लांट में भाप लीक; कई कर्मचारी झुलसे, अस्पताल में भर्ती ओडिशा
    टाटा पावर देश में लगाएगी 25,000 से अधिक चार्जिंग स्टेशन, जानिए क्या है योजना  टाटा पावर
    विस्ट्रॉन के अधिग्रण के करीब पहुंची टाटा, बन जाएगी आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी ऐपल

    मुंबई

    मुंबई एयरपोर्ट के पास इलेक्ट्रिक SUV में लगी आग, मचा हड़कंप इलेक्ट्रिक कार
    मुंबई से आ रही एयर इंडिया उड़ान में बम की धमकी, तिरुवनन्तपुरम हवाई अड्डे पर आपातकाल तिरुवनन्तपुरम
    मनोज बाजपेयी ने बेच दिया अपना आलीशान घर, जानिए कितने करोड़ रुपये में हुआ सौदा  मनोज बाजपेयी
    मुंबई में धूम-धड़ाके से मनाया जाता है दही हांडी का कार्यक्रम, इन जगहों का करें रुख जन्माष्टमी

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: गणपति कार्यक्रम में भड़काऊ बयान देने पर भाजपा विधायक पर मामला दर्ज, क्या कहा था? भाजपा विधायक
    महाराष्ट्र में स्थित हैं ये 5 सुंदर और कम प्रचलित झरने, एक बार जरूर देखने जाएं यात्रा
    पुणे: EY कंपनी में काम करने वाली युवती की मौत, मां ने काम का दबाव बताया कारण पुणे
    पुणे में EY इंडिया की महिला कर्मचारी की मौत का मामला, केंद्र सरकार की जांच शुरू केंद्र सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025