श्रीनगर अब दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में सबसे ऊपर आ गया है। इसका एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 दर्ज किया गया है। यह स्तर नई दिल्ली और यहां तक कि पाकिस्तान के कई शहरों से भी कहीं ज्यादा है।
इसके पीछे कई मुख्य वजहें हैं। इनमें गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और ठंड बढ़ने के साथ हीटिंग सिस्टम का बढ़ता इस्तेमाल शामिल हैं।
पहाड़ी कटोरे में फंसा श्रीनगर का प्रदूषण
श्रीनगर पहाड़ों के बीच एक कटोरे जैसी जगह पर बसा है। यही वजह है कि यहां की हवा में मौजूद प्रदूषण आसानी से बाहर नहीं निकल पाता, खासकर तब जब बारिश न हो।
28 नवंबर तक बारिश होने की कोई उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में इस प्रदूषण को साफ करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ श्रीनगर ही इस समस्या से जूझ रहा है। नई दिल्ली भी 277 AQI के साथ दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 9वें नंबर पर थी।