NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के साथ की लंबी बैठक, नहीं निकला कोई समाधान
    अगली खबर
    खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के साथ की लंबी बैठक, नहीं निकला कोई समाधान
    अनुराग ठाकुर ने WFI के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ बैठक की

    खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के साथ की लंबी बैठक, नहीं निकला कोई समाधान

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 20, 2023
    11:46 am

    क्या है खबर?

    केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरूवार रात को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और इसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों के साथ लंबी बैठक की।

    ठाकुर और पहलवानों की यह बैठक लगभग चार घंटे चली, लेकिन इसमें कोई समाधान नहीं निकल पाया, जिसके बाद पहलवान वापस लौट गए।

    वह रात 10 बजे ठाकुर के आवास पर पहुंचे थे और सुबह लगभग 2 बजे वापस लौट गए। आज भी बातचीत होने की संभावना है।

    पृष्ठभूमि

    क्या है पूरा मामला?

    दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट के नेतृत्व में कई महिला पहलवानों ने WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोचों पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया है।

    वो बुधवार से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी हुई हैं और ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया भी उनके समर्थन में धरने में शामिल हुए हैं।

    पहलवान सिंह को उनके पद से हटाने और पूरे WFI को भंग करने की मांग कर रहे हैं।

    बैठक

    बैठक में क्या हुआ?

    बैठक में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से मामले पर महासंघ का जवाब आने तक इंतजार करने को कहा। मंत्रालय ने WFI को नोटिस जारी कर मामले पर 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है और ऐसा न करने पर उसके खिलाफ राष्ट्रीय खेल विकास संहिता, 2011 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहलवान WFI को भंग करने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और इससे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

    अन्य प्रयास

    बबीता फोगाट भी कर रहीं मध्यस्थता कराने की कोशिश

    भाजपा नेता और पहलवान बबीता फोगाट भी सरकार और पहलवानों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश कर रही हैं और इस सिलसिले में उन्होंने गुरूवार को पहलवानों से मुलाकात की।

    उन्होंने प्रदर्शनकारी पहलवानों को भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ है और उसकी मांगों को माना जाएगा। उन्होंने जल्द ही मामले को सुलझाने की कोशिश करने की बात कही है।

    प्रदर्शनकारी पहलवानों ने WFI अध्यक्ष सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराने की बात भी कही है।

    बयान

    पीड़ित पहलवानों की पहचान उजागर करने को मजबूर किया गया तो काला दिन होगा- विनेश

    इससे पहले गुरुवार दिन में मीडिया से बात करते हुए विनेश ने कहा कि अभी उनके साथ यौन उत्पीड़न की शिकार हुईं पांच-छह पहलवान मौजूद हैं, लेकिन उनकी पहचान को उजागर नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कहा, "हम अभी उनका नाम नहीं बता सकते क्योंकि वो भी किसी की बेटी और बहन हैं। लेकिन अगर हमें उनकी पहचान उजागर करने को मजबूर किया गया तो यह एक काला दिन होगा।"

    बजरंग पूनिया ने कहा कि उनके पास सभी सबूत मौजूद हैं।

    प्रतिक्रिया

    बृजभूषण सिंह का आरोपों पर क्या कहना है?

    बृजभूषण शरण सिंह ने उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अगर आरोप साबित हुए तो वह फांसी पर लटक जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है, लेकिन वह जांच के लिए तैयार हैं।

    वह आज शाम 4 बजे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें वह पूरी साजिश का पर्दाफाश करेंगे और बताएंगे कि उनके खिलाफ कौन साजिश रच रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनुराग ठाकुर
    विनेश फोगाट
    कुश्ती

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड
    शशि थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति संवेदना का बयान वापस लिया शशि थरूर

    अनुराग ठाकुर

    भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करेंगे बहन-बेटियों का रेप दिल्ली
    भाजपा है असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', नेताओं के बोल दे रहे गवाही दिल्ली
    ...तो क्या इसलिए भाजपा ने तेज किए हैं शाहीन बाग पर हमले? दिल्ली पुलिस
    सत्ता सुख के लिए लोगों को गोली मारने को तैयार भाजपा नेता, अब आया ये बयान दिल्ली

    विनेश फोगाट

    टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं विनेश फोगाट कुश्ती
    विनेश फोगाट और उनके कोच मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव, अवार्ड समारोह में नहीं होंगे शामिल अर्जुन पुरस्कार
    विनेश फोगाट ने रोम इवेंट में जीता स्वर्ण पदक, दोबारा हासिल की टॉप रैंकिंग कुश्ती
    रोम रैंकिंग सीरीज रेसलिंग में बजरंग पुनिया ने जीता स्वर्ण पदक कुश्ती

    कुश्ती

    हरियाणा: उमर खालिद पर हमला करने वाला शख्स लड़ेगा विधानसभा चुनाव, शिवसेना ने दिया टिकट हरियाणा
    WWE: पुरुषों के खिलाफ फाइट करके खिताब जीतने वाली महिला रेसलर्स, देखें वीडियो WWE
    खली ही नहीं, WWE में इन भारतीय रेसलर्स ने भी मनवाया है अपनी ताकत का लोहा WWE
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की पांच सबसे लंबी महिला रेसलर्स WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025