NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कौन हैं WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, जिन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप?
    अगली खबर
    कौन हैं WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, जिन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप?
    WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भाजपा सांसद भी हैं

    कौन हैं WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, जिन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप?

    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 19, 2023
    02:23 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

    अन्य पहलवानों ने भी WFI के कामकाज को लेकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    सिंह ने मामले में सफाई देते हुए उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है।

    आइए जानते हैं कि बृजभूषण शरण सिंह कौन हैं और उनका राजनीतिक जीवन कैसा रहा है।

    जीवन

    छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं सिंह

    दबंग नेता की छवि वाले बृजभूषण शरण सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में 8 जनवरी 1957 को हुआ था। सिंह की बचपन के दिनों से ही कुश्ती में रूचि थी और अखाड़ों में कुश्ती करते थे।

    बृजभूषण शरण सिंह अपने कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में काफी सक्रिय थे और छात्र संघ के अध्यक्ष भी चुने गए थे।

    सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह और बेटा प्रतीक भी राजनीति में सक्रिय हैं।

    सांसद

    6 बार के लोकसभा सांसद हैं बृजभूषण शरण सिंह

    बृजभूषण शरण सिंह 1988 में भाजपा के साथ जुड़े थे और 1991 में पहली बार गोंडा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद वह 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में भी लोकसभा सांसद चुने गए।

    सिंह कुछ समय के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ भी रहे थे, लेकिन बाद में दोबारा भाजपा में शामिल हो गए। वह वर्तमान में कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं।

    जानकारी

    2011 में पहली बार WFI के अध्यक्ष बने थे सिंह

    सिंह ने 2011 में WFI की कमान संभाली थी और इसके बाद वह 2019 में तीसरी बार WFI के अध्यक्ष चुने गए। गौरतलब है कि सक्रिय राजनीति में आने से पहले सिंह गोंडा में कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित करवाते थे।

    विवाद

    बृजभूषण शरण सिंह का विवादों से है पुराना नाता

    हिंदुवादी नेता के तौर पर अपनी छवि बनाने वाले बृजभूषण शरण सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने के आरोपी भी थे और उन्हें 2020 में सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था।

    उन्होंने एक चैंपियनशिप के दौरान एक युवा पहलवान को मंच पर थप्पड़ मार दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

    सिंह पर हत्या समेत कई अन्य आरोप भी लग चुके हैं।

    बयान

    सिंह दे चुके हैं कई विवादित बयान

    बृजभूषण शरण सिंह अपने विवादित बयानों के चलते भी कई बार खबरों में रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सिंह ने कहा था कि सपा की जीत पर पाकिस्तान खुश होगा।

    वह सपा नेता आजम खान और AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को लेकर भी विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं।

    उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव पर भी पतंजलि का नकली घी बेचने का आरोप लगाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कुश्ती
    भाजपा समाचार
    विनेश फोगाट

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट

    कुश्ती

    WWE: जॉन सीना के बारे में 5 दिलचस्प बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे WWE
    कौन है WWE इतिहास का सबसे छोटा रेसलर? जानिए 5 सबसे छोटे सुपरस्टार्स के बारे में WWE
    टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं विनेश फोगाट विनेश फोगाट
    हरियाणा: उमर खालिद पर हमला करने वाला शख्स लड़ेगा विधानसभा चुनाव, शिवसेना ने दिया टिकट हरियाणा

    भाजपा समाचार

    मल्लिकार्जुन खड़गे के "कुत्ता" वाले बयान पर संसद में हंगामा, भाजपा ने की माफी की मांग मल्लिकार्जुन खड़गे
    कोविड का बहाना बनाकर 'भारत जोड़ो यात्रा' को रोकने का प्रयास कर रही भाजपा- राहुल गांधी राहुल गांधी
    दिशा सालियान मामला: आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग, किया पलटवार आदित्य ठाकरे
    MCD मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ेगी भाजपा, रेखा गुप्ता और कमल बागड़ी उम्मीदवार घोषित दिल्ली नगर निगम

    विनेश फोगाट

    विनेश फोगाट और उनके कोच मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव, अवार्ड समारोह में नहीं होंगे शामिल अर्जुन पुरस्कार
    विनेश फोगाट ने रोम इवेंट में जीता स्वर्ण पदक, दोबारा हासिल की टॉप रैंकिंग कुश्ती
    रोम रैंकिंग सीरीज रेसलिंग में बजरंग पुनिया ने जीता स्वर्ण पदक कुश्ती
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय कुश्ती दल से जुड़ी अहम बातें कुश्ती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025