NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / श्रीकांत त्यागी की पत्नी बोली- भाजपा के सदस्य थे उनके पति; पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप
    श्रीकांत त्यागी की पत्नी बोली- भाजपा के सदस्य थे उनके पति; पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप
    देश

    श्रीकांत त्यागी की पत्नी बोली- भाजपा के सदस्य थे उनके पति; पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप

    लेखन प्रमोद कुमार
    August 10, 2022 | 12:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    श्रीकांत त्यागी की पत्नी बोली- भाजपा के सदस्य थे उनके पति; पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप
    श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

    नोएडा की एक सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने पुष्टि है कि उनके पति भाजपा के सदस्य थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सांसद महेश शर्मा के इशारे पर उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। बता दें कि पिछले हफ्ते से फरार चल रहे त्यागी को बीते दिन मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    त्यागी पर क्या आरोप हैं?

    श्रीकांत त्यागी पर नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है। त्यागी ने सोसाइटी के पार्क में खजूर का एक पेड़ लगाया था और महिला इसे हटाने की कह रही थी। पिछले हफ्ते इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई जिसमें महिला ने त्यागी के अवैध निर्माण पर भी सवाल खड़े किए। इसके बाद न केवल त्यागी ने महिला के साथ गाली-गलौज की, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।

    त्यागी की पत्नी ने क्या आरोप लगाए?

    इंडिया टुडे से बात करते हुए श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने आरोप लगाया कि उनके घर पर काम करने वाले कर्मचारियों को थर्ड-डिग्री टॉर्चर दिया गया और बच्चों को परेशान किया गया। उन्होंने कहा, "मुझे शारीरिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया गया, लेकिन मानसिक प्रताड़ना दी गई। पुलिस ने हरसंभव तरीके से मेरे साथ बदसलूकी की है, जबकि मैं जांच में पूरा सहयोग कर रही थी। अब योगीजी कहां है? क्या मैं औरत नहीं हूं?"

    भाजपा सांसद पर भी लगाए आरोप

    जब उनसे पूछा गया कि भाजपा सांसद महेश शर्मा ने त्यागी के पार्टी से संबंध होने से इनकार किया है तो अनु त्यागी ने कहा, "मेरे पति भाजपा के सदस्य थे। यह पूरा ड्रामा महेश शर्मा के इशारों पर रचा गया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को गालियां दी थी। इसलिए पुलिस हमारे साथ ऐसा बर्ताव कर रही है।" बता दें, शर्मा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कमिश्नर के लिए अपशब्द बोलते हुए सुनाई दे रहे थे।

    मेरे पति ने किया सरेंडर- अनु त्यागी

    अनु त्यागी ने कहा कि उनके पति ने सरेंडर किया है और किसी छापेमारी में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि श्रीकांत पहले दिन ही सरेंडर कर देते, लेकिन वो वकील का इंतजाम होने का इंतजार कर रहे थे ताकि कानूनी सहायता ली जा सके। अनु त्यागी ने कहा कि अगर पुलिस ने उन्हें पहले ही दिन हिरासत में नहीं लिया होता तो श्रीकांत सरेंडर कर देते और वो वकील का इंतजाम कर लेतीं।

    पुलिस ने त्यागी की गिरफ्तारी पर रखा था ईनाम

    महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद त्यागी फरार हो गए थे और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। नोएडा पुलिस ने त्यागी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उसकी सूचना देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। इसके अलावा गिरफ्तारी के लिए आठ अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। सत्तारूढ़ भाजपा का नाम आने के बाद कार्रवाई के लिए पुलिस पर दबाव बढ़ गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    उत्तर प्रदेश
    नोएडा
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    भाजपा समाचार
    श्रीकांत त्यागी

    उत्तर प्रदेश

    महिला के साथ गाली-गलौज करने वाला श्रीकांत त्यागी बोला- वह मेरी बहन जैसी, मेरे खिलाफ साजिश नोएडा
    उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस पर धमाके करने की योजना बना रहा युवक गिरफ्तार- पुलिस इस्लामिक स्टेट
    उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र मिड डे मील
    JEE मेन: 99.99 पर्सेंटाइल से संतुष्ट नहीं हुए कनिष्क, दूसरे फेज में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)

    नोएडा

    ग्रैंड ओमेक्स विवाद: नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने वाला भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश: नोएडा में महिला से मारपीट के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई योगी आदित्यनाथ
    दो साल में 81 चीनी नागरिकों को दिया भारत छोड़ने का नोटिस- गृह राज्यमंत्री चीन समाचार
    कौन हैं यूट्यूबर गौरव तनेजा जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद दी गई जमानत? सेलिब्रिटी गॉसिप

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश: भू-माफिया ने बनवाया फर्जी डेथ सर्टिफिकेट, खुद को जिंदा साबित करने को मजबूर साधु उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांवड़ियों के भेष में तैनात किए गए पुलिसकर्मी उत्तराखंड
    उत्तर प्रदेश: हाथरस में ट्रक ने सात कांवड़ियों को कुचला, छह की मौत गृह मंत्रालय

    भाजपा समाचार

    नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का राज्यसभा पर क्या असर पड़ेगा? शिवसेना समाचार
    क्या भाजपा को पहले से थी नीतीश कुमार के गठबंधन तोड़ने के कदम की जानकारी? राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    बिहार: नीतीश कुमार ने किया सरकार बनाने का दावा, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ बिहार
    बिहार: नीतीश कुमार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा से गठबंधन तोड़ा नीतीश कुमार

    श्रीकांत त्यागी

    नोएडा मामले से चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी बोले- रावण दहन नहीं होने देंगे, मुकदमा करेंगे नोएडा
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023