सलमान खान से दोस्ती पड़ी भारी? बिश्नोई गैंग ने गुरु रंधावा के जिम में बरसाई गोलियां
देश
गायक गुरु रंधावा के दिल्ली स्थित जिम में कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाईं, लेकिन राहत की बात रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। यह हमला एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों ने किया था। बिश्नोई गैंग ने बाद में ऑनलाइन पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि यह हमला गुरु रंधावा को एक चेतावनी है, क्योंकि उनकी दोस्ती सलमान खान से है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है, वह जिम के CCTV फुटेज खंगाल रही है और जिम ऑपरेटर से भी पूछताछ कर रही है।