केरलम: त्रिशूर में चलती पिकअप से गिरा सरिया, युवक की मौत
देश
केरलम के त्रिशूर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह हिलाइट मॉल के पास एक चलती हुई पिकअप से लोहे का एक सरिया फिसलकर सड़क पर आ रहे शेरिन जॉन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब शेरिन अपनी गाड़ी से पिकअप वैन के ठीक पीछे आ रहा था।
पुलिस ने पिकअप जब्त की
स्थानीय लोगों ने तत्काल शेरिन को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पिकअप वैन को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के भी बयान दर्ज कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है। उसके बाद ही हादसे का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।