NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर हमले की जिम्मेदारी SFJ ने ली, जांच जारी
    देश

    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर हमले की जिम्मेदारी SFJ ने ली, जांच जारी

    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर हमले की जिम्मेदारी SFJ ने ली, जांच जारी
    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 10, 2022, 06:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर हमले की जिम्मेदारी SFJ ने ली, जांच जारी
    खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने ली हमले की जिम्मेदारी (तस्वीर: ट्विटर@Gagan4344)

    पंजाब के तरनतारन जिले के सरहाली पुलिस थाने पर रॉकेट-लॉन्चर से हुए हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने ली है। आशंका जताई जा रही है कि यह हमला कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिंह के इलाके में डर को बनाए रखने के लिए किया गया था। गौरतलब है कि शनिवार रात को एक बजे हुए इस हमले में थाने की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे और एक दरवाजे को भी नुकसान पहुंचा था।

    SFJ के दावे की होगी जांच- DGP

    पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने कहा कि सिख फॉर जस्टिस के दावे की जांच करने के साथ-साथ सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर और ऑपरेटर के यूरोप और उत्तरी अमेरिका में मौजूद तत्वों के साथ लिंक की जांच भी की जा रही है, जिससे वास्तविक अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून (UAPA) के तहत FIR दर्ज की है।

    DGP ने लोगों से की पुलिस का सहयोग करने की अपील

    DGP गौरव यादव ने लोगों से आरोपियों को पकड़ने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य के सभी थानों और लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह मिलिट्री-ग्रेड हथियार है और इसकी सीमा पार से तस्करी हुई है। यह हमला पड़ोसी देश की साजिश है और पंजाब पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर इसकी जांच करेगी।

    क्या है सिख फॉर जस्टिस?

    सिख फॉर जस्टिस (SFJ) सिखों के लिए अलग देश की मांग करता है। इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में है और ये कनाडा में सबसे अधिक सक्रिय है। उस पर भारत में किसान आंदोलन के बहाने खालिस्तानी विचारों और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप है। 26 जनवरी, 2021 को लाल किले पर हुई हिंसा में भी SFJ का नाम आया था। SFJ को भारत में UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका है।

    भाजपा नेता ने AAP पर साधा निशाना

    भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सरहाली पुलिस थाने पर हुए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गांधी परिवार की तरह पंजाब में अराजकता फैलाकर देश की सत्ता हथियाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल के कठपुतली मुख्यमंत्री बनकर पूरे देश की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    भगवंत मान
    पंजाब पुलिस
    आतंकी संगठन

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा दिल्ली
    ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम: ग्रेग चैपल ने भारतीय टीम को बताया कमजोर, कहा- हराना है आसान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया को झटका, पहले टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे कैमरून ग्रीन  कैमरून ग्रीन
    ट्विटर क्रिएटर्स को देगी विज्ञापन से होने वाली कमाई का हिस्सा, एलन मस्क ने किया ऐलान   ट्विटर

    पंजाब

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक भगवंत मान
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस

    भगवंत मान

    पंजाबः मुख्यमंत्री ने हड़ताल कर रहे अधिकारियों को दी चेतावनी- ड्यूटी ज्वॉइन करो, वर्ना होंगे निलंबित पंजाब
    पंजाब: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा पंजाब
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिला जिंदा बम चंडीगढ़
    पंजाब में गन कल्चर पर सरकार सख्त, भगवंत मान ने दिए कड़ाई बरतने के आदेश पंजाब

    पंजाब पुलिस

    पंजाब: बदमाशों ने की पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या पंजाब
    पंजाब: वैवाहिक कलह में बड़े सैन्य अधिकारी ने पत्नी और खुद को गोली मारी पंजाब
    पंजाब: सरहाली पुलिस थाने पर RPG से हमला, जांच में जुटी पुलिस पंजाब
    पंजाब: मदद करने पर पड़ोसी ने दांतों से काट डाली शख्स की जीभ पंजाब

    आतंकी संगठन

    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी मुंबई
    अमेरिकी सैनिकों ने IS के अधिकारी समेत 10 आतंकियों को उत्तरी सोमालिया में मार गिराया अमेरिका
    पंजाब: मोहाली स्थित पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय पर RPG से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस से पहले सेना ने ध्वस्त किए 2 आतंकी ठिकाने, हथियारों का जखीरा बरामद जम्मू-कश्मीर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023