NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: UK से आ रहे यात्रियों के लिए सात दिन का इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन अनिवार्य
    अगली खबर
    दिल्ली: UK से आ रहे यात्रियों के लिए सात दिन का इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन अनिवार्य

    दिल्ली: UK से आ रहे यात्रियों के लिए सात दिन का इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन अनिवार्य

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 08, 2021
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    यूनाइटेड किंगडम (UK) से आ रहे सभी यात्रियों को दिल्ली में सात दिन के इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रहना होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि कोरोना वायरस नेगेटिव पाए जाने पर भी यात्रियों को सात दिन क्वारंटाइन में रहना होगा और इसके बाद उन्हें सात दिन के होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा।

    इसके अलावा जो यात्री संक्रमित पाए जाएंगे, उन्हें एक अलग जगह पर आइसोलेशन में रखा जाएगा।

    नया आदेश

    नया स्ट्रेन को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने जारी किया है नया आदेश

    गौरतलब है कि दो हफ्ते के प्रतिबंध के बाद आज से UK से भारत के लिए उड़ानें एक बार फिर से शुरू हो गई हैं और आज सुबह ही लगभग 250 यात्रियों के साथ एयर इंडिया की एक फ्लाइट UK से दिल्ली पहुंची है।

    UK से आ रहे इन यात्रियों की वजह से दिल्ली में नया स्ट्रेन न फैले और दिल्लीवासी इससे सुरक्षित रहें, इसके लिए दिल्ली सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है।

    नया आदेश

    UK से आने वाले सभी यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट

    अपने इस आदेश में दिल्ली सरकार ने कहा है कि UK से आने वाली सभी यात्रियों का अनिवार्य तौर पर RT-PCR टेस्ट किया जाएगा और पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें एक अलग इमारत में आइसोलेशन में रखा जाएगा।

    वहीं जिन यात्रियों को नेगेटिव पाया जाएगा, उन्हें सात दिन के अनिवार्य इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन और फिर सात दिन के होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

    इस आदेश को ट्रायल के तौर पर एक हफ्ते यानि 14 जनवरी तक लागू किया गया है।

    रोक हटी

    भारत और UK के बीच हर हफ्ते संचालित होंगी 30 उड़ानें

    बता दें कि नए स्ट्रेन को अपने यहां फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 23 दिसंबर को UK से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी और अब इस रोक को हटा दिया गया है।

    सरकार के अनुसार, हर हफ्ते 30 उड़ानों का संचालन किया जाएगा जिनमें से भारत और UK दोनों की एयरलाइंस की 15-15 उड़ानें होंगी।

    ये व्यवस्था 23 जनवरी तक लागू रहेगी और इसके बाद परिस्थितियों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।

    नया स्ट्रेन

    क्या है नए स्ट्रेन का पूरा मामला?

    पहली बार सितंबर में दक्षिण-पूर्व इंग्लैंंड में सामने आया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है और अभी ये लंदन और UK के अन्य हिस्सों में बहुत तेजी से फैल रहा है।

    नए स्ट्रेन के कारण यहां हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इंग्लैंड में पूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ा है।

    अभी तक नए स्ट्रेन के अधिक घातक होने के सबूत नहीं मिले हैं और इस दिशा में शोध जारी हैं।

    भारत की स्थिति

    भारत में 82 लोग पाए जा चुके हैं नए स्ट्रेन से संक्रमित, दिल्ली में 13

    भारत की बात करें तो अभी तक कुल 82 लोगों को इस नए स्ट्रेन से संक्रमित पाया जा चुका है और संक्रमित पाए गए सभी लोग UK से आए यात्री हैं।

    देश में सबसे पहले 29 दिसंबर को UK से लौटे छह यात्रियों को नए स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद हर एक-दो दिन पर नए मामले सामने आ रहे है।

    दिल्ली की बात करें तो यहां अब तक 13 लोगों को इससे संक्रमित पाया जा चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली सरकार
    यइटेड किंगडम

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग

    दिल्ली

    दिल्ली से गायब होने वाली UK से आई कोरोना संक्रमित महिला आंध्र प्रदेश में मिली आंध्र प्रदेश
    दिल्ली: राघव चड्ढा के कार्यालय में तोड़फोड़, आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप आम आदमी पार्टी समाचार
    नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के पास स्थित ये जगहें ट्रेवल टिप्स
    RBI ने चेताया, इंस्टेंट लोन देने वाली गैर-अधिकृत ऐप्स के झांसे में न आएं लोग हैदराबाद

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली में फिर से क्यों बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले? जानें संभावित कारण दिल्ली
    पंजाब: AAP के ऑक्सीमीटर अभियान पर अमरिंदर की केजरीवाल को चेतावनी, कहा- राज्य से बाहर रहें दिल्ली
    कोरोना वायरस: दो महीने बाद फिर उसी मोड़ पर आकर खड़ी हुई दिल्ली, बिगड़ रही स्थिति दिल्ली
    पांच महीने बाद देशभर में फिर से शुरू हुईं मेट्रो सेवाएं, सख्त नियम लागू मुंबई

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली सरकार ने लगाया कोरोना टेस्टिंग नहीं बढ़ाने देने का आरोप, गृह मंत्रालय ने किया खारिज दिल्ली
    कोरोना वायरस: दिल्ली में गाइडलाइंस लागू करने में सख्ती, 10 गुना बढ़ा जुर्माना दिल्ली पुलिस
    दिल्ली में 7 सितंबर से फिर शुरू होगी मेट्रो सेवा, उपराज्यपाल बैजल ने मंजूर किया प्रस्ताव दिल्ली
    10 महीने के अंदर दिल्ली में स्मॉग टावर नहीं लगे तो मानी जाएगी अवमानना- सुप्रीम कोर्ट दिल्ली

    यइटेड किंगडम

    UK में लागू होगा नया इमिग्रेशन सिस्टम, भारतीयों को होगा फायदा भारत की खबरें
    अमेरिका ने दी फाइजर की कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी, ऐसा करने वाला छठवां देश डोनाल्ड ट्रंप
    इंग्लैंड में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, अधिक तेजी से फैलने की आशंका वैक्सीन समाचार
    गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे UK के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, स्वीकार किया निमंत्रण भारत सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025