भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर टोक्यो में हैं। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने के लिए जापान के बड़े नेताओं से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े सहयोग को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया। जयशंकर ने तारो असो की इस बात की भी तारीफ की कि वे सरकार, कारोबार और लोगों के बीच रिश्ते गहरे करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जयशंकर और राजनाथ सिंह ने 2+2 वार्ता पर चर्चा की
जयशंकर ने जापान की सत्ताधारी पार्टी के बड़े नेताओं से बात की। यह मुलाकात भारत-जापान 2+2 वार्ता की तैयारी के तहत हुई थी। यह एक अहम बैठक होती है, जिसमें दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्री एक साथ मिलकर चर्चा करते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके जापानी समकक्षों के साथ मिलकर, उन्होंने साझा सुरक्षा लक्ष्यों पर बातचीत की। साथ ही, इस बात पर भी चर्चा हुई कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को कैसे खुला और स्थिर रखा जाए।