LOADING...
एस जयशंकर और पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर क्या कहा?
एस जयशंकर और पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की सराहना की

एस जयशंकर और पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर क्या कहा?

लेखन गजेंद्र
Feb 03, 2026
09:24 am

क्या है खबर?

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार के लिए बनी सहमति के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का बयान सामने आया है। जयशंकर ने एक्स पर कहा कि समझौते से विकास को बढ़ावा मिलेगा और नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता 'मेक इन इंडिया' की कोशिश को मजबूती देगा। गोयल ने लिखा कि यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है बल्कि एक ऐतिहासिक मोड़ है, जो भारत-अमेरिका संबंधों को नया आकार देगा।

बयान

जयशंकर ने लिखा- 'मेक इन इंडिया' की कोशिशें मजबूत होंगी

एस जयशंकर ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद द्विपक्षीय व्यापार पर हुई घोषणाओं का स्वागत है। इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं में ज़्यादा नौकरियां, विकास और नवाचार बढ़ेगा। यह 'मेक इन इंडिया' की कोशिशों को मज़बूत करेगा और भरोसेमंद टेक्नोलॉजी संबंधों को बढ़ावा देगा। हमारे आर्थिक सहयोग में मौके सच में बहुत ज़्यादा हैं और उन्हें हासिल करने का भरोसा है। मजबूत आर्थिक रिश्ता हमारी रणनीतिक साझेदारी के लिए मजबूत नींव है।'

टैरिफ

पीयूष गोयल ने लिखा- लोकतंत्र की शक्ति को दिखाता है समझौता

गोयल ने लिखा, 'यह साझा समृद्धि के लिए एक साथ काम करने वाले दो समान सोच वाले, निष्पक्ष व्यापार करने वाले लोकतंत्रों की शक्ति को दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप का उनके दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व, और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने की उनकी मजबूत प्रतिबद्धता के लिए आभारी हूं। यह अपने लोगों की साझा समृद्धि के लिए एक साथ काम करने वाले दो बड़े लोकतंत्रों की शक्ति को खोलता है।'

Advertisement

शक्ति

भारत को अमेरिका से प्राप्त होगी तकनीक- गोयल

गोयल ने लिखा, 'हमारी साझेदारी टेक्नोलॉजी बनाएगी, समाधान विकसित करेगी, शांति, विकास और उज्जवल भविष्य के लिए काम करेगी। यह समझौता किसानों, MSME, उद्यमियों और कुशल श्रमिकों के लिए दुनिया के लिए मेक इन इंडिया, डिजाइन इन इंडिया, और इनोवेट इन इंडिया के अवसर खोलता है। यह भारत को अमेरिका से टेक्नोलॉजी प्राप्त करने में मदद करेगा। यह सिर्फ व्यापार समझौता नहीं, ऐतिहासिक मोड़ है, जो भारत-अमेरिका संबंधों को नया आकार देगा और विकसित भारत-2047 की यात्रा को तेज करेगा।'

Advertisement

घोषणा

राष्ट्रपति ट्रंप ने की समझौते की घोषणा

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और भारत एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच आपसी टैरिफ कम होंगे। ट्रंप ने यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर हुई बातचीत के बाद की। इस बीच, भारतीय सामानों पर पिछले साल लगाया गया 25 प्रतिशत टैरिफ अब 18 प्रतिशत कर दिया गया है। अमेरिका भारत से वह 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ भी हटाएगा, जो उसने रूसी तेल खरीद के कारण लगाया था।

Advertisement