Page Loader
महंगाई दर में बड़ी गिरावट, 15 महीने के सबसे निचले स्तर 5.66 प्रतिशत पर पहुंची 
खुदरा महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है (तस्वीर: unsplash)

महंगाई दर में बड़ी गिरावट, 15 महीने के सबसे निचले स्तर 5.66 प्रतिशत पर पहुंची 

लेखन गजेंद्र
Apr 12, 2023
06:52 pm

क्या है खबर?

खुदरा महंगाई दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मार्च में महंगाई दर 5.66 प्रतिशत के साथ पिछले 15 महीने में सबसे कम रही। फरवरी में महंगाई दर 6.44 प्रतिशत, जबकि जनवरी में यह 6.52 प्रतिशत थी। मार्च में खाद्य महंगाई दर 4.79 प्रतिशत रही, जो फरवरी में 5.95 प्रतिशत थी। खुदरा महंगाई दर दैनिक उपयोग के लिए खरीदी जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में बदलाव को ट्रैक करती है।

महंगाई

इस बार RBI ने नहीं बढ़ाई रेपो रेट

पिछले दिनों RBI के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद रेपो रेट में बढ़ोतरी न करने का ऐलान किया था। यह 6.5 प्रतिशत बनी हुई है। हालांकि, उन्होंने भविष्य में बदलाव के संकेत दिए थे। खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी न होने से रेपो रेट की बढ़ोतरी की संभावना भी कम हो गई क्योंकि यह दर RBI के टॉलरेंस बैंड 6 प्रतिशत से नीचे आ गई है। इससे महंगे कर्ज से राहत की उम्मीद है।