NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक तनाव
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक तनाव
    उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत देश के 5 राज्यों में तनाव

    उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक तनाव

    लेखन गजेंद्र
    Oct 15, 2024
    02:01 pm

    क्या है खबर?

    दुर्गा पूजा और दशहरे के मौके पर देश के 5 राज्यों से धार्मिक विवाद की खबरें आई हैं। विवाद जुलूस निकालने से लेकर धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ और झड़प से जुड़ा है, जिसने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया।

    उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद होने पर गोली चलने से एक हिंदु युवक की मौत हो गई, जिसके बाद माहौल गरमा गया है।

    यहां इंटरनेट पर प्रतिबंध है और भारी पुलिस बल तैनात है।

    तनाव

    कैसे शुरू हुआ उत्तर प्रदेश में विवाद?

    बहराइच के महराजगंज में रविवार शाम को विसर्जन के दौरान जुलूस पर पथराव हुआ और गोली चली, जिसमें 22 वर्षीय युवक रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई।

    इसके बाद इलाके में आगजनी और पथराव हुआ। सोमवार को मिश्रा के अंतिम संस्कार के बाद हिंसा भड़क गई। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मृतक के परिजनों से मिलेंगे। यहां 30 से अधिक हिरासत में हैं।

    बाराबंकी जिले में एक धार्मिक स्थल पर रंग फेकने से विवाद शुरू हुआ, जिसमें 3 गिरफ्तार हुए।

    हिंसा

    पश्चिम बंगाल में कैसे शुरू हुआ विवाद?

    पश्चिम बंगाल के हाव़ा जिले के श्यामपुर इलाके में रविवार रात को 2 समुदायों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने दुर्गा पंडाल में तोड़फोड़ की।

    भाजपा का दावा है कि उपद्रवियों ने मां दुर्गा की मूर्ति में आग भी लगाई है। विसर्जन घाट पर भी पथराव की खबरें आई हैं।

    हावड़ा ग्रामीण जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

    हैदराबाद

    हैदराबाद में कैसे शुरू हुआ झगड़ा?

    तेलंगाना में हैदराबाद के कुर्मागुडा में मुथ्यलम्मा मंदिर में देवी माता की मूर्ति तोड़े जाने की खबर सामने आने के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने भाजपा नेता माधवी लता को हिरासत में लिया है।

    इसके बाद नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल में मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी भूखा व्यक्ति था, जिसने प्रसाद के लिए मूर्ति हिलाई थी।

    कर्नाटक

    कर्नाटक के बेलगावी में 2 गुटों में झड़प

    कर्नाटक में बेलगावी जिले के सोलापुर गांव में 13 अक्टूबर दुर्गा मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की खबर फैसने के बाद 2 गुटाों में झगड़ा शुरू हो गया।

    घटना में 3 लोग घायल हुए हैं और एक कार और 2 बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क पर उतरी भीड़ को काबू करने कलिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

    पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया है। इलाके में अभी शांति बनी हुई है।

    झारखंड

    झारखंड में ग्रामीण और पुलिस के बीच झड़प

    झारखंड के गढ़वा जिले में रविवार को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो हिंसक झड़प में बदल गया।

    दरअसल, पुलिस ने मूर्ति विसर्जन के दौरान विवादित रास्ते पर बैरेकेडिंग लगाकर उसे बंद किया था, जबकि ग्रामीण उसी रास्ते से जाने के लिए दबाव बना रहे थे।

    ग्रामीणों ने बैरेकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दुर्गा पूजा
    सांप्रदायिक हिंसा
    उत्तर प्रदेश
    झारखंड

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दुर्गा पूजा

    नवरात्रि विशेष: नवरात्रि में कहीं घुमने जाना चाहते हैं तो इन जगहों पर जरुर जाएं जम्मू-कश्मीर
    नवरात्रि विशेष: जानिए, उपवास के दौरान भी कैसे रह सकते हैं स्वस्थ स्वास्थ्य
    कोलकाता: 50 किलो सोने से बनी है यह दुर्गा प्रतिमा, खर्च हुए इतने करोड़ रुपये कोलकाता
    भारत की इन जगहों पर हैं 'रावण' के मंदिर, दशहरे के दिन मनता है शोक दशहरा

    सांप्रदायिक हिंसा

    हरियाणा हिंसा: भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट और पुलिस की लापरवाही सवालों के घेरे में हरियाणा
    हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले- हर किसी को नहीं बचा सकते  हरियाणा
    #NewsBytesExplainer: मेवात में रहने वाले मेव मुस्लिम कौन हैं और क्या है उनका इतिहास? हरियाणा
    हरियाणा हिंसा: अमेरिका ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की हरियाणा

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: कानपुर में ट्रेन को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर कानपुर
    मानसून: देश में कमजोर पड़ने लगा बारिश का जोर, अब परेशान करने लगी गर्मी-उमस मानसून
    उत्तर प्रदेश के बाद अब पंजाब में ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश, सरिया बरामद पंजाब
    अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे पर अपहरण-डकैती का मामला दर्ज अयोध्या

    झारखंड

    भारत घूमने आई स्पेन की महिला के साथ झारखंड में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार स्पेन
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है झारखंड, इन 5 जगहों को बनाएं अपनी यात्रा का हिस्सा पर्यटन
    टीवी-फ्रिज के बिलों ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की मुश्किलें, ED ने सबूतों में किया शामिल  हेमंत सोरेन
    झारखंड: लोकसभा चुनाव से पहले सिंहभूम में 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया माओवाद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025