केरलम में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10,918 मामलों के बाद बनी विशेष टीम
देश
केरलम में 'ऑपरेशन तूफान' चलाकर ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस अभियान में 10,918 मामले दर्ज हुए और 11,776 लोगों को गिरफ्तार किया गया। राज्य में पहले से चल रहे ड्रग्स विरोधी अभियान को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए अब इसमें और सख्ती लाई जा रही है। गृहमंत्री रमेश चेन्नीथला ने इसके लिए एक नई एंटी-नारकोटिक्स इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है।
पुट्टा विमलदित्या के नेतृत्व में एंटी-नारकोटिक्स टीम
यह नई टीम ऐसे बड़े ड्रग्स मामलों को देखेगी, जो राज्य और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार फैले हुए हैं। इस टीम के केंद्र तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम और कोझिकोड में बनाए जाएंगे। ऑपरेशन तूफान के नोडल अधिकारी, इंस्पेक्टर जनरल पुट्टा विमलदित्या, ही इस नई जांच टीम की कमान संभालेंगे। हाल ही में पुलिस ने 23.925 किलो MDMA जब्त किया और एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, जिसके आरोपी लगभग 10 राज्यों में छिपे बैठे थे।