राम मंदिर फंड विवाद पर ट्रस्ट का बड़ा बयान: ऑडिट में सब साफ, बोले- हर जांच को तैयार!
देश
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या राम मंदिर के लिए फंड में हेरफेर के आरोपों को खारिज किया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के साथ नियमित तौर पर होने वाले ऑडिट में अभी तक कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरा हिसाब-किताब पारदर्शी और दुरुस्त है।