इस महीने 40 से ज्यादा ट्रेनों के मार्ग बदले, वंदे भारत भी शामिल; यात्रा से पहले देखें सूची
अगर आप मई में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है। भारतीय रेलवे ने मई में 40 से ज्यादा ट्रेनों के रास्ते बदलने का फैसला किया है। इनमें पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। जौनपुर जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसकी वजह से ये बदलाव किए जा रहे हैं। इस काम का मकसद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाना और उनका संचालन बेहतर बनाना है। इसलिए, अपनी यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का रूट जरुर जांच लें, ताकि आपको कोई दिक्कत न आए।
पटना-गोमतीनगर वंदे भारत का रूट बदला गया
पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस अब अयोध्या धाम स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसके बजाय, यह जफरबाद-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट के रास्ते से होकर गुजरेगी।
कुछ और बड़ी ट्रेनें जैसे बलिया-आनंद विहार स्पेशल और सूरत-छपरा स्पेशल भी जौनपुर और मरियाहू स्टेशनों से होकर नहीं जाएंगी। इसके साथ ही, मेमू ट्रेन नंबर 65101 और 65119 भी अब सिर्फ मुफ्तीगंज तक ही चलेंगी। इसलिए, यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति ऑनलाइन जरुर जांच लें।