भारत में अब एक नया उत्तरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनने जा रहा है। इसके जरिए आप दिल्ली से लखनऊ का सफर सिर्फ 2 घंटे से थोड़े ज्यादा समय में पूरा कर पाएंगे, वहीं गुवाहाटी तक 8 घंटे से भी कम वक्त लगेगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन से इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया। इसका मकसद उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में लंबी दूरी की यात्रा को बहुत तेज और ज्यादा आरामदायक बनाना है।
दिल्ली से वाराणसी 3 घंटे 33 मिनट में
यह ट्रेन दिल्ली, आगरा, कानपुर, वाराणसी और गुवाहाटी जैसे कई बड़े शहरों को आपस में जोड़ेगी। दिल्ली से लखनऊ पहुंचने में आपको 2 घंटे 12 मिनट लगेंगे, जबकि वाराणसी के लिए यह सफर 3 घंटे 33 मिनट का होगा।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि गुवाहाटी तक इस कॉरिडोर का विस्तार पूरे इलाके के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा। इससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।