Page Loader
अमृतसर में पंप बंद होने के बाद पेट्रोल देने से इनकार करने पर कर्मचारी की हत्या
पंजाब के अमृतसर में पेट्रोप पंप कर्मचारी को मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमृतसर में पंप बंद होने के बाद पेट्रोल देने से इनकार करने पर कर्मचारी की हत्या

लेखन गजेंद्र
Apr 14, 2025
01:46 pm

क्या है खबर?

पंजाब में अमृतसर जिले के मजीठा में रविवार रात को पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि 2 अन्य घायल हुए हैं। घटना कस्बा मजीठा के गांव कालेर मंगत में घटी है। मृतक कर्मचारी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना को लेकर एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर विपक्ष हमलावर है।

हमला

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य का है पेट्रोल पंप मालिक

पुलिस ने बताया कि कुछ युवक देर रात को मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने आए थे, लेकिन पंप बंद होने से कर्मचारी ने पेट्रोल देने से मना कर दिया था। इससे नाराज युवकों ने बंदूक निकालकर गोलीबारी शुरू कर दी, जो कर्मचारी गौतम को जा लगी और उसकी मौत हो गई। पंजाब मीडिया के मुताबिक, पेट्रोल पंप शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जोध सिंह समरा का है। वह अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी बताए जाते हैं।

जांच

पंजाब में कानून व्यवस्था बनी चुनौती

पंजाब में लगातार गोलीबारी और विस्फोट की खबरों से कानून व्यवस्था चुनौती बनी हुई है। पेट्रोल पंप पर गोलीबारी को लेकर मजीठिया ने कानून व्यवस्था को लेकर भगवंत मान की सरकार को घेरा है। इससे पहले जालंधर में भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी ग्रेनेड फेंका जा चुका है, जिसमें 2 लोगों को पकड़ा गया है। पंजाब में बीते कुछ महीनों में बम फेंकने की 12 घटनाएं हो चुकी हैं।