पहली बार पश्चिम बंगाल में होगा राष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अगुवाई
देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अगुवाई करेंगे। इस बार का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर होगा। इस साल 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' की थीम पर रखा गया है और पश्चिम बंगाल के लिए यह एक बड़ा मौका है क्योंकि पहली बार राज्य में मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में करीब 30,000 से 40,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए योग करना अनिवार्य किया
प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए तारकेश्वर भी जाएंगे। योग दिवस की तैयारियों के लिए 14 जून से अगले आठ दिनों तक रेड रोड को बंद रखा जाएगा। इसी वजह से पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू कर दिए हैं। राज्य सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए 21 जून को सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक योग करना अनिवार्य कर दिया है।