स्लोवाकिया में योग ने जीता प्रधानमंत्री मोदी का दिल, UNSC सुधार पर भी मिला दमदार समर्थन
स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां स्थानीय स्कूली बच्चों को योग का अभ्यास करते देखा। यह नजारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से ठीक पहले दिखा। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि योग कैसे लोगों को एक साथ लाता है और उनके बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, 'जैसे-जैसे दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की गिनती कर रही है, युवाओं को योग अपनाते देखना बहुत सुखद है। साथ ही, यह देखकर भी प्रसन्नता होती है कि योग लोगों को एकजुट कर रहा है और सभी की अच्छी सेहत को बढ़ावा दे रहा है।'
भारत और स्लोवाकिया ने UNSC में सुधार का समर्थन किया
प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकियाई कलाकारों द्वारा भारत से प्रेरित होकर बनाई गई बनारस-थीम वाली कला प्रदर्शनी भी देखी। सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अलावा उन्होंने स्लोवाकिया के नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात में टेक्नोलॉजी, ट्रांसपोर्ट, बायोफ्यूल्स और डिफेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर सहमति जताई। उन्होंने साइबर सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर भी बात की।