NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: अस्पतालों के भर्ती करने से इनकार के बाद गर्भवती महिला ने ऑटो में तोड़ा दम
    महाराष्ट्र: अस्पतालों के भर्ती करने से इनकार के बाद गर्भवती महिला ने ऑटो में तोड़ा दम
    देश

    महाराष्ट्र: अस्पतालों के भर्ती करने से इनकार के बाद गर्भवती महिला ने ऑटो में तोड़ा दम

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 31, 2020 | 03:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र: अस्पतालों के भर्ती करने से इनकार के बाद गर्भवती महिला ने ऑटो में तोड़ा दम

    महाराष्ट्र के ठाणे में अस्पतालों की लापरवाही का मामला सामने आया है। इस लापरवाही का खामियाजा एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। दरअसल, शहर के तीन अस्पतालों ने महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उचित इलाज न मिलने के कारण ऑटोरिक्शा में ही उसकी मौत हो गई। दो-तीन पुरानी यह घटना अब चर्चा में आई है। आइये, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    क्या है मामला?

    मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, 25-26 मई की रात को 22 वर्षीय महक खान को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद घर वाले महक को ऑटो में बिठाकर अस्पताल के लिए निकले। उन्होंने तीन अलग-अलग अस्पतालों में महक को भर्ती कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें हर जगह इनकार का सामना करना पड़ा। महक को सबसे पहले बिलाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मना कर दिया गया। इसके बाद प्राइम क्रिटिकेयर और यूनिवर्सल अस्पताल ले जाया गया।

    ऑटो में महक ने तोड़ दिया दम

    प्रसव पीड़ा के बीच अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर लगाते-लगाते महक की तबियत बिगड़ने लगी। तमाम कोशिशों के बावजूद किसी भी अस्पताल ने महक को भर्ती नहीं किया। जब उन्हें चौथे अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही महक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ऑटो रिक्शा में ही महक के प्राण निकल गए। इसके बाद परिजन पुलिस स्टेशन पहुंचे और तीनों अस्पतालों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में FIR दर्ज कराई।

    पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन

    परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों अस्पतालों के खिलाफ गर्भवती महिला को भर्ती न करने का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    भाजपा नेता ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

    वहीं भाजपा नेता राम कदम ने महक की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण और हैरानी करने वाली घटना बताते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती न किए जाने के कारण एक महिला की सड़क पर मौत हो गई है। कदम ने कहा कि मांग के बावजूद महाराष्ट्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। मुंबई में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं और उनकी मौत हो रही है। यह सरकार पूरी तरह असफल हुई है।

    राम कदम ने ट्वीट किया वीडियो

    राम कदम ने इस घटना का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो में महक का शव पड़ा है और एक स्वास्थ्यकर्मी बार-बार उसे उठाने की कोशिश कर रहा है। यह वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

    यहां देखिये घटना का वीडियो

    1/2 मुंब्रा में एक गर्भवती महिला बच्चे के जनम से पहले २ घंटे तक एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल का चक्कर काटती रही औरत ने सड़क पर रिक्शॉ में ही दम तोड़ दिया? @OfficeofUT @CMOMaharashtra @AnilDeshmukhNCP @rajeshtope11 @AjitPawarSpeaks pic.twitter.com/wCehdH6Zcz

    — Ram Kadam (@ramkadam) May 31, 2020
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    महाराष्ट्र
    गर्भवती महिलाओं के टिप्स
    भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र

    लॉकडाउन के आखिरी सप्ताह में बढ़ी चिंता, कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेज इजाफा भारत की खबरें
    लगभग 40 प्रतिशत श्रमिक स्पेशल ट्रेनें हुईं लेट, कुछ दो दिन बाद मंजिल पर पहुंचीं बिहार
    कोरोना वायरस: शनिवार को मिले 8,000 से ज्यादा नए मरीज, कुल मामले 1.82 लाख पार दिल्ली
    देश में पहली बार कम हुए कोरोना वायरस के एक्टिव केस, रिकवरी रेट बढ़ा भारत की खबरें

    गर्भवती महिलाओं के टिप्स

    अगर आप गर्भवती हैं तो गर्मियों में इस तरह से रखें अपना ध्यान लाइफस्टाइल
    कोरोना वायरस: गर्भवती महिलाएं इन टिप्स को फॉलो करके रहें स्वस्थ और सतर्क लाइफस्टाइल
    गर्भ में बेटी होने के शक में पति ने पत्नी के टुकड़े कर चक्की में पीसा उत्तर प्रदेश
    प्रेग्नेंसी के दाैरान इन चीजों को खाने से बचें, हो सकते हैं गंभीर परिणाम लाइफस्टाइल

    भाजपा समाचार

    हरियाणा: लॉकडाउन के बीच महिला मित्र से मिलने पहुंचे भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित हरियाणा
    उत्तराखंड: भाजपा विधायक ने लॉन्च की 'मोदी आरती', अब जताई मंदिर बनाने की इच्छा नरेंद्र मोदी
    केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दी "अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट से ठोकने" की धमकी छत्तीसगढ़
    पाकिस्तान की GDP के बराबर है भारत का आर्थिक पैकेज, 149 देशों की GDP से अधिक पाकिस्तान समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023