NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत के वैक्सीनेशन अभियान पर सवाल उठाने वालों को जवाब है '100 करोड़ खुराकें'- प्रधानमंत्री मोदी
    अगली खबर
    भारत के वैक्सीनेशन अभियान पर सवाल उठाने वालों को जवाब है '100 करोड़ खुराकें'- प्रधानमंत्री मोदी
    देश के नाम प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन

    भारत के वैक्सीनेशन अभियान पर सवाल उठाने वालों को जवाब है '100 करोड़ खुराकें'- प्रधानमंत्री मोदी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 22, 2021
    10:12 am

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में 100 करोड़ खुराकों का लक्ष्य प्राप्त होने पर देशवासियों को बधाई दी है।

    उन्होंने कहा कि यह देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब है। यह उस नए भारत के तस्वीर है, जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करना जानता है।

    मोदी ने कहा कि भारत ने जिस तेजी से 100 करोड़ खुराकों का आंकड़ा पार किया है, उसकी दुनियाभर में सराहना हो रही है।

    संबोधन

    100 करोड़ खुराकों ने हर सवाल का जवाब दिया- मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने से पहले कई सवाल उठ रहे थे, लेकिन 100 करोड़ खुराकों ने हर सवाल का जवाब दे दिए। 100 करोड़ खुराकों का प्रभाव यह भी होगा कि दुनिया अब भारत को कोरोना से ज्यादा सुरक्षित मानेगी। फार्मा हब के रूप में भारत को मिली स्वीकृति और मजबूत होगी।

    उन्होंने कहा कि भारत का वैक्सीनेशन अभियान सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास का उदाहरण है।

    संबोधन

    वैक्सीनेशन में समानता सुनिश्चित की गई- मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब महामारी किसी से भेदभाव नहीं करती, तो वैक्सीनेशन में भी नहीं होना चाहिए। इसलिए यह सुनिश्चित किया गया कि अति महत्वपूर्ण लोग भी सामान्य लोगों की तरह वैक्सीन लें और यहां भेदभाव हावी न हो।

    उन्होंने कहा कि वैक्सीन हेजिटेंसी को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन भारत के लोगों ने सबको जवाब दे दिया। भारत ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में जनभागीदारी को अपने महत्वपूर्ण हथियार बनाया।

    संबोधन

    मोदी बोले- हर क्षेत्र में आशा नजर आ रही

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में आशा नजर आ रही है। अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ रही है और भारतीय कंपनियों ने रिकॉर्ड विदेशी निवेश आ रहा है।

    उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से भारत में निर्मित वस्तुओं को खरीदने पर जोर देने को कहा। भारतीय द्वारा बनाई चीज खरीदना व्यवहार में लाने की जरूरत है।

    मोदी ने कहा कि इस दिवाली 100 करोड़ खुराकों के कारण लोगोें के मन में विश्वास का भाव है।

    देश के नाम संबोधन

    प्रधानमंत्री मोदी ने की सतर्कता के साथ त्योहार मनाने की अपील

    राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, "जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते। मेरा आग्रह है कि हमें अपने त्योहारों को पूरी सतर्कता के साथ मनाना है। मास्क को एक सहज स्वभाव बनाना होगा। जिन लोगों को अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है, वो इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें। हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो कोरोना को और जल्द हरा पाएंगे।"

    वैक्सीनेशन अभियान

    100 करोड़ खुराकें लगाने वाला दूसरा देश बना भारत

    गुरुवार को वैक्सीन की 100 करोड़ खुराक लगाने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का मात्र दूसरा देश बन गया है। भारत से पहले केवल चीन ने 100 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई हैं।

    16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने के बाद भारत को इस मुकाम तक पहुंचने में 278 दिन लगे हैं।

    वैक्सीन पैनल के प्रमुख ने उम्मीद जताई है कि अगले 3-4 महीनों में और 100 करोड़ खुराकें लग जाएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वैक्सीन समाचार
    वैक्सीनेशन अभियान

    ताज़ा खबरें

    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर

    वैक्सीन समाचार

    जापान: मॉडर्ना वैक्सीन की खराब खुराक लगवाने के बाद दो लोगों की मौत जापान
    कोरोना से ठीक होने के बाद कोवैक्सिन की एक खुराक लेना दो के बराबर- अध्ययन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    DDMA ने स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइंस, एक कक्षा में बैठ सकेंगे 50 प्रतिशत छात्र दिल्ली
    कोरोना: अपनी 80 प्रतिशत आबादी को पूरी तरह वैक्सीनेट करने वाला पहला देश बना सिंगापुर सिंगापुर

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 26,115 नए मामले, 252 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 26,964 लोग, 383 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 31,923 मामले, 282 मौतें महाराष्ट्र
    गरीब देशों में दान के लिए कोरोना वैक्सीनों की खरीद दोगुनी करेगा अमेरिका चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025