Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा, LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा
देश

पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा, LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा

पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा, LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा
लेखन प्रमोद कुमार
Mar 22, 2022, 08:24 am 3 मिनट में पढ़ें
पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा, LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा
पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा

पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल नवंबर के बाद तेल की कीमतों में यह पहला इजाफा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पहले ही इस बढ़ोतरी के कयास लगाए जा रहे थे। तेल के अलावा घरेलू LPG (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के दाम भी 50 रुपये बढ़ाए गए हैं। 6 अक्टूबर, 2021 के बाद LPG के दाम पहली बार बढ़े हैं।

तेल की कीमत
महानगरों में किस रेट बिक रहा तेल?

मंगलवार सुबह दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 96.21 रुपये और डीजल की कीमत 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सोमवार को यहां पर पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। बाकी महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 110.78 रुपये और डीजल 94.94 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.2 रुपये और डीजल 92.23 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 90.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

तेल की कीमतें
137 दिन बाद बढ़े दाम

देश में तेल की कीमतों में 137 दिनों बाद इजाफा हुआ है। 2017 के बाद यह पहली बार है, जब तेल की कीमतों में इतने अंतराल के बाद तेजी आई है। दरअसल, यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही है। इसके अलावा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद यह अनुमान लगाया जाने लगा था कि पेट्रोल और डीजल जल्द ही महंगे होने वाले हैं।

जानकारी
85 प्रतिशत तेल का आयात करता है भारत

भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत तेल विदेशों से खरीदता है। इस तरह यह तेल का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आयातक और उपभोक्ता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बदलाव का सीधा असर भारत पर भी पड़ता है। बता दें कि भारत ने कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रियायती दरों पर रूस से तेल खरीदा है। माना जा रहा है कि इससे कीमतों को नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी।

महंगाई
LPG सिलेंडर के लिए भी देने होंगे ज्यादा दाम

तेल के साथ-साथ अब लोगों को रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी अधिक दाम चुकाने होंगे। दरअसल, दिल्ली, मुंबई और दूसरे शहरों में LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब LPG सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, चेन्नई में 965.50 रुपये और लखनऊ में 987.50 रुपये हो गई है। बिहार की राजधानी पटना में लोगों को एक सिलेंडर के लिए अब 1,048 रुपये चुकाने होंगे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
रसोई गैस
पेट्रोल-डीजल की कीमतें
LPG की कीमतें
यूक्रेन युद्ध
ताज़ा खबरें
एजबेस्टन टेस्ट: पंत और जडेजा की बदौलत मजबूत स्थिति में भारत, ऐसा रहा पहला दिन
एजबेस्टन टेस्ट: पंत और जडेजा की बदौलत मजबूत स्थिति में भारत, ऐसा रहा पहला दिन खेलकूद
बेड खरीदते से पहले इन बातों पर दें ध्यान, होगा सही चयन
बेड खरीदते से पहले इन बातों पर दें ध्यान, होगा सही चयन लाइफस्टाइल
#Exclusive: BPCL में विलय के बाद लगभग 600 BORL कर्मचारियों का डिमोशन, सालों की मेहनत बर्बाद
#Exclusive: BPCL में विलय के बाद लगभग 600 BORL कर्मचारियों का डिमोशन, सालों की मेहनत बर्बाद देश
एजबेस्टन टेस्ट: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार शतक, बनाए ये बेहतरीन रिकॉर्ड्स
एजबेस्टन टेस्ट: ऋषभ पंत ने लगाया शानदार शतक, बनाए ये बेहतरीन रिकॉर्ड्स खेलकूद
कारों में लगती हैं ये लाइटें, हैलोजन और LEDs के अलावा और भी हैं कई विकल्प
कारों में लगती हैं ये लाइटें, हैलोजन और LEDs के अलावा और भी हैं कई विकल्प ऑटो
रसोई गैस
19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 135 रुपये की कमी
19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 135 रुपये की कमी देश
रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी घोषित, किसे और कितना मिलेगा लाभ?
रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी घोषित, किसे और कितना मिलेगा लाभ? देश
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता किया
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता किया देश
फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये पार
फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये पार देश
आम जनता पर महंगाई की मार जारी, 50 रुपये बढ़ी रसोई गैस की कीमत
आम जनता पर महंगाई की मार जारी, 50 रुपये बढ़ी रसोई गैस की कीमत देश
और खबरें
पेट्रोल-डीजल की कीमतें
तेल सस्ता करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के खिलाफ मामला
तेल सस्ता करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के खिलाफ मामला राजनीति
तेल की कीमतें: केंद्र के ऐलान के बाद किन-किन राज्यों ने कम किया टैक्स?
तेल की कीमतें: केंद्र के ऐलान के बाद किन-किन राज्यों ने कम किया टैक्स? देश
पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कटौती की भरपाई के लिए 1 लाख करोड़ का कर्ज लेगी सरकार
पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कटौती की भरपाई के लिए 1 लाख करोड़ का कर्ज लेगी सरकार देश
तेल की कीमतें कम करने पर इमरान खान ने की भारत की तारीफ
तेल की कीमतें कम करने पर इमरान खान ने की भारत की तारीफ दुनिया
ऐपल से छिना 'सबसे कीमती कंपनी' का ताज, पेट्रोलियम कंपनी सऊदी अरामको टॉप पर पहुंची
ऐपल से छिना 'सबसे कीमती कंपनी' का ताज, पेट्रोलियम कंपनी सऊदी अरामको टॉप पर पहुंची बिज़नेस
और खबरें
LPG की कीमतें
महंगाई की मार जारी, 102.50 रुपये बढ़ी कमर्शियल  LPG सिलेंडर की कीमत
महंगाई की मार जारी, 102.50 रुपये बढ़ी कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत देश
फिर लगा महंगाई का झटका, अब 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलेंडर पर बढ़े 250 रुपये
फिर लगा महंगाई का झटका, अब 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलेंडर पर बढ़े 250 रुपये देश
मार्च महीने में हुए ये बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर कितना होगा असर
मार्च महीने में हुए ये बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर कितना होगा असर बिज़नेस
अब देने होने ज्यादा पैसे, माचिस से लेकर LPG तक इन चीजों के दाम बढ़े
अब देने होने ज्यादा पैसे, माचिस से लेकर LPG तक इन चीजों के दाम बढ़े बिज़नेस
और खबरें
यूक्रेन युद्ध
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव दुनिया
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देश
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी?
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? देश
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? दुनिया
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है?
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022