13 नवंबर को भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। ट्रेन में एक शख्स पर 14 साल की बच्ची से कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है।
बच्ची ने जब अपने माता-पिता को बताया कि वह व्यक्ति कई घंटों से गलत हरकतें कर रहा था, तब साथ बैठे दूसरे यात्री गुस्से में आ गए। उन्होंने उस शख्स को उसकी सीट से नीचे उतारा और रेलवे अधिकारियों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
आरोपी के पास मिली शराब की बोतलें
आरोपी की जब तलाशी ली गई, तो उसके बैग से शराब की बोतलें मिलीं। दूसरे यात्रियों ने उससे तीखे सवाल पूछे और जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक महिला यात्री ने तो गुस्से में उससे यहां तक पूछ लिया, "क्या तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं हैं?"
वहीं, दूसरे यात्री भी उससे जवाब मांग रहे थे। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर यात्रियों की जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि नाबालिग बच्ची को बचाने के लिए उन्होंने जो हिम्मत दिखाई, वह काबिल-ए-तारीफ है।