वंदे भारत ट्रेन में बेंगलुरु से बेलगावी जा रहे एक यात्री को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब उसके खाने में लोहे का एक बड़ा बोल्ट मिला। यात्री समर्थ कोडियाल ने इस घटना का एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया।
यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और भारतीय ट्रेनों में मिलने वाले खाने की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
IRCTC ने मांगी माफी, सप्लायर पर हुई कार्रवाई
यह पोस्ट वायरल होने के बाद IRCTC ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी और तुरंत फूड सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई भी की। IRCTC ने भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए किचन की सुविधाओं की कड़ी जांच के आदेश दिए हैं।