दिल्ली: साकेत इमारत ढहने में मालिक का अवैध निर्माण और MCD की चुप्पी, सुप्रीम कोर्ट में खुलासा
देश
दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास 30 मई को एक 5 मंजिला इमारत गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोग अपनी जान गंवा बैठे और 14 लोग घायल हो गए। मरने वालों और घायलों में कई ऐसे युवा भी शामिल थे, जो पास में ही कुछ खाने गए थे। सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई एक स्टेटस रिपोर्ट ने इस त्रासदी की असली वजहें उजागर की हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इमारत मालिक कई सालों से लगातार अवैध निर्माण कर रहा था और लोगों की शिकायतों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। साथ ही, दिल्ली नगर निगम (MCD) भी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे रहा और कोई कार्रवाई नहीं की।