NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ऑपरेशन अजय: इजरायल से भारत आई दूसरी फ्लाइट, 235 भारतीय वतन लौटे
    अगली खबर
    ऑपरेशन अजय: इजरायल से भारत आई दूसरी फ्लाइट, 235 भारतीय वतन लौटे
    एयरपोर्ट पर लौटे भारतीयों का स्वागत करते केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह

    ऑपरेशन अजय: इजरायल से भारत आई दूसरी फ्लाइट, 235 भारतीय वतन लौटे

    लेखन आबिद खान
    Oct 14, 2023
    11:01 am

    क्या है खबर?

    इजरायल और हमास के बीच युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन अजय' शुरू किया है। इसके तहत 235 भारतीयों को लेकर दूसरी फ्लाइट आज नई दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट ने रात करीब 11 बजे तेल अवीव से उड़ान भरी थी।

    भारत अब तक अपने 447 नागरिकों को इजरायल से निकाल चुका है। 13 अक्टूबर को पहली फ्लाइट में 212 भारतीय नागरिकों को भारत लाया गया था।

    स्वागत

    केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने किया स्वागत

    दूसरी फ्लाइट से लौटे भारतीयों का विदेश मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

    उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल से भारत पहुंची दूसरी फ्लाइट में 235 लोगों में से 135 छात्र हैं। इनमें 2 नवजात बच्चे भी शामिल हैं।

    सिंह ने बताया कि इजरायल में 18,000 भारतीय रह रहे हैं और सरकार उन्हें निकालने में जुटी है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अजय जारी रहेगा।

    आभार

    यात्रियों ने जताया सरकार का आभार

    इजरायल से भारत पहुंचे यात्रियों ने भारत सरकार का आभार जताया है।

    समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए एक व्यक्ति ने कहा, "हम भारत पहुंच कर बहुत खुश हैं। भारत सरकार और विदेश मंत्री एस जयशंकर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।"

    एक छात्र ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री और इजरायल में भारतीय दूतावास को धन्यवाद देता हूं। कई छात्र घबराए हुए थे और डर रहे थे कि वापस आएंगे या नहीं।"

    तीसरी फ्लाइट

    जल्द ही लौटेगी तीसरी फ्लाइट

    ऑपरेशन अजय के तहत भारतीयों को लेकर आज या कल में तीसरी फ्लाइट भी भारत लौटेगी। इजरायल में स्थित भारतीय दूतावास ने इस बात की जानकारी दी है।

    दूतावास ने कहा, "तीसरे बैच की विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों को ईमेल के जरिए जानकारी दे दी गई है। यात्रियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। भारत आने के इच्छुक लोगों को दूतावास के डेटाबेस में अपनी जानकारी देनी होगी।"

    हमला

    7 अक्टूबर को हमास ने किया था हमला

    7 अक्टूबर को फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास ने इजरायल पर करीब 5,000 रॉकेट दागे थे। इसके बाद हमास के लड़ाके इजरायल के सीमाई शहरों में घुस गए थे।

    इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए जो अभी तक जारी है। इस युद्ध में अब तक 1,900 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 7,966 घायल हुए हैं।

    इजरायल में मरने वालों की संख्या 1,300 तक पहुंच गई है और 2,800 लोग घायल हुए हैं।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    इजरायल में करीब 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर भारतीय बुजुर्गों की देखभाल करने वालों के रूप में काम करते हैं। इसके अलावा वहां लगभग 1,000 छात्र, कई IT पेशेवर और हीरा व्यापारी भी हैं।

    इजरायल में भारतीय मूल के लगभग 85,000 यहूदी भी रहते हैं। इजरायल में भारतीय आप्रवासन 1950 और 1960 के दशक के बीच शुरू हुआ था। बीते वर्षों में मिजोरम और मणिपुर से यहूदी यहां बस गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इजरायल
    हमास
    दिल्ली
    इजरायल-हमास युद्ध

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    इजरायल

    हमास-इजरायल के बीच ही नहीं है जंग, दुनिया के इन देशों में भी युद्ध जैसे हालात   फिलिस्तीन
    इजरायल और हमास में जंग जारी; 1,100 से अधिक की मौत, अमेरिका ने भेजे लड़ाकू विमान हमास
    हमास हमले के बीच इजरायल में कितने भारतीय फंसे और वे किस हाल में हैं? हमास
    #NewsBytesExplainer: इजरायल और हमास जंग के बीच अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता सुर्खियों में क्यों? अमेरिका

    हमास

    इजरायल पर हमला: प्रधानमंत्री मोदी ने जताई संवेदना, जानें विश्व नेताओं ने क्या कहा इजरायल
    इजरायल पर हमला: अब तक 500 से ज्यादा मौतें, नेतन्याहू ने हमास को दी आखिरी चेतावनी  इजरायल
    #NewsBytesExplainer: हमास ने इजरायल पर क्यों किया हमला? इजरायल
    इजरायल-हमास युद्ध में लेबनान की एंट्री; हिज्बुल्लाह ने दागे मोर्टार, इजरायल ने भी किया पलटवार  इजरायल

    दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल को झटका, बंगले की मरम्मत में भ्रष्टाचार को लेकर CBI ने शुरू की जांच अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: कीर्ति नगर के फर्नीचर बाजार पहुंचे राहुल गांधी; बढ़इयों से मुलाकात की, रंदा चलाया राहुल गांधी
    दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण कम करने की योजना जारी की, 13 हॉटस्पॉट बनाए अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली से 25 करोड़ रुपये के आभूषण चुराने वाले 3 आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार छत्तीसगढ़

    इजरायल-हमास युद्ध

    इजरायल ने गाजा की आधी आबादी को दक्षिण जाने को कहा, UN बोला- विनाशकारी परिणाम होंगे इजरायल
    इजरायली सेना ने हमास से 250 बंधकों को छुड़ाया, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हमास
    हमास का दावा- गाजा पर इजरायली हमलों में हुई 13 बंधकों की मौत, विदेशी भी शामिल हमास
    चीन: बीजिंग में इजरायली राजनयिक पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती इजरायल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025