महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: जलाशयों में सिर्फ 25 प्रतिशत पानी, पुणे की हालत सबसे चिंताजनक
देश
महाराष्ट्र के जलाशयों में पानी अब अपनी कुल क्षमता का सिर्फ 25.51 प्रतिशत ही रह गया है। राज्य के पास इस समय सिर्फ 10,422 मिलियन क्यूबिक मीटर इस्तेमाल लायक पानी उपलब्ध है। यह पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। लगातार बढ़ती गर्मी ने पीने के पानी और खेती-बाड़ी, दोनों के लिए मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।