लाइन में लगने का झंझट खत्म! तमिलनाडु के मंदिरों में अब ऑनलाइन दर्शन
देश
तमिलनाडु सरकार अपने बड़े मंदिरों में दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट सिस्टम शुरू कर रही है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सभी श्रद्धालुओं, खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगों को दर्शन में सुविधा देना है। मंत्री एस रमेश ने बताया कि वे मंदिरों में भीड़ का सर्वेक्षण कर रहे हैं, ताकि प्रदोशम जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले दिनों के लिए बेहतर इंतजाम किए जा सकें।