Page Loader
विधानसभा चुनाव: ओडिशा, अरुणाचल, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में कब होगा मतदान?
4 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है

विधानसभा चुनाव: ओडिशा, अरुणाचल, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में कब होगा मतदान?

Mar 16, 2024
04:51 pm

क्या है खबर?

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसी तरह सिक्किम की 32 सीटों पर भी 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। आंध्र प्रदेश की बात करें तो यहां 13 मई को मतदान होगा। इन सभी राज्यों के चुनावों के नतीजों का ऐलान 4 जून को होगा।

ओडिशा

ओडिशा में 4 चरणों में होगा चुनाव

ओडिशा में कुल 4 चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। आयोग ने बताया कि राज्य की 147 विधानसभा सीटों में से 28 सीटों पर 13 मई को, 35 सीटों पर 20 मई को, 42 सीटों पर 25 मई और बाकी बची 42 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। ओडिशा में भी मतगणना 4 जून को होगी। विधानसभा चुनाव के मतदान वाले दिन ही इन चारों राज्यों में लोकसभा के लिए वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव 

देश में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान हो गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी 7 चरणों में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण, 26 अप्रैल को दूसरे चरण, 7 मई को चौथे चरण, 20 मई को पांचवे चरण, 25 मई को छठे चरण और 1 जून को सातवें और आखिरी चरण के मतदान होगा और 4 जून को नतीजे आ जाएंगे। पहले चरण में सबसे ज्यादा 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।