NEET UG परीक्षा: NTA ने लॉन्च किया 'ब्लू टिक' वाला व्हाट्सऐप चैनल
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG की 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा से जुड़ी सारी आधिकारिक जानकारी देने के लिए एक वेरिफाइड व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है। इस चैनल को पहचानने के लिए आपको ब्लू टिक और 'नेशनल टेस्टिंग एजेंसी' का नाम दिखेगा। इसका नंबर +91 78279 80287 है। इस नंबर के जरिए आपको परीक्षा की सूचनाएं और सेंटर की सारी जानकारी सीधे मिलेगी, जिससे किसी भी तरह की गलतफहमी या कंफ्यूजन नहीं होगा।
NTA ने 21 जून के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की याद दिलाई
NTA ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह के फेक मैसेज पर ध्यान न दें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी या पैसों का लेन-देन किसी के साथ शेयर न करें। NTA ने यह भी साफ किया है कि यह व्हाट्सएप चैनल सिर्फ एक तरफा है, यानी आप इस पर कोई जवाब नहीं भेज सकते।
21 जून की परीक्षा के लिए अपना नया एडमिट कार्ड सिर्फ आधिकारिक NEET पोर्टल से ही डाउनलोड करें। पुराने एडमिट कार्ड या किसी भी फॉरवर्डेड लिंक का इस्तेमाल करने से बचें। यदि आपको कोई भी संदिग्ध गतिविधि या जानकारी दिखे, तो साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी शिकायत करें या उनके रिपोर्टिंग पोर्टल पर इसकी जानकारी दें।