NEET UG री-एग्जाम: NTA ने कहा- पुराना एडमिट कार्ड बेकार, नया ही काम आएगा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून को होने वाले नीट UG 2026 के री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड से जुड़ी कुछ जरूरी बातें साफ की हैं। अगर आपने अपना संशोधित एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, तो दोबारा डाउनलोड करने की कोई जरूरत नहीं है। पर एक बात याद रखिए, 3 मई की परीक्षा वाले पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे। नए एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र की जानकारी अपडेट की गई है, इसलिए पुराने कार्ड से काम नहीं चलेगा।
संशोधित एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करे
NTA की ओर से अगर आपको कोई मैसेज मिला है, चाहे वह SMS हो, ईमेल हो या वॉट्सएप, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपने अभी तक अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। इसलिए एक बार जरूर जांच लें। सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम, रोल नंबर, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र का पता, सब कुछ ठीक है। 21 जून को आपको अपने प्रिंटेड एडमिट कार्ड की कॉपी और एक सरकारी फोटो ID लेकर जाना होगा। किसी भी नई जानकारी या सवाल के लिए सिर्फ NTA की आधिकारिक वेबसाइट या उनके सोशल मीडिया अकाउंट को ही देखें।