NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैक्सीनेशन अभियान: अगले चरण में अब 50 साल से अधिक उम्र वालों को लगाई जाएगी वैक्सीन
    अगली खबर
    वैक्सीनेशन अभियान: अगले चरण में अब 50 साल से अधिक उम्र वालों को लगाई जाएगी वैक्सीन

    वैक्सीनेशन अभियान: अगले चरण में अब 50 साल से अधिक उम्र वालों को लगाई जाएगी वैक्सीन

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 11, 2021
    02:05 pm

    क्या है खबर?

    देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बीच वैक्सीनेशन अभियान ने भी रफ्तार पकड़ रहा है। प्रतिदिन करीब 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    इसी बीच सरकार ने प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे नए मामलों को देखते हुए वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार को और बढ़ाने का निर्णय किया है।

    इसके तहत अब सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान के अगले चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी की है।

    शुरुआत

    भारत में 16 जनवरी से हुई वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत

    भारत में 16 जनवरी को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सिन' से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी।

    इसके बाद 1 मार्च में वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया था। इसमें 60 से अधिक उम्र और गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।

    देश में अब तक 2,52,89,945 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। बुधवार को 9,22,039 को वैक्सीन दी गई थी।

    सिफारिश

    NEGVAC ने की अगले चरण में 50 साल से अधिक उम्र वालों की सिफारिश

    न्यूज 18 के अनुसार कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान संचालित करने वाले राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (NEGVAC) की ओर से तैयार की गई प्राथमिकता सूची में तीन करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को वैक्सीन दिए जाने के बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन देने की सिफारिश की गई है।

    इसमें दो या उससे अधिक बीमारियों से ग्रसित उम के लोगों को भी शामिल किया जाना है। इस पर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।

    मजबूरी

    पूरी आबादी को एकसाथ वैक्सीन लगाना संभव नहीं- अधिकारी

    सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक साथ 135 करोड़ लोगों की पूरी आबादी को वैक्सीन लगा पाना संभवन नहीं है। ऐसे में सरकार को प्राथमिकता सूची बनानी पड़ी है।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसका प्रमुख कारण था कि इस श्रेणी में वायरस का अधिकतम जोखिम था।

    इसके अलावा सामान्य आबादी के लिए अभियान को आगे बढ़ाते हुए आयु वर्ग के आधार पर विभाजन किया गया है।

    योजना

    सरकार ने प्रतिदिन 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का रखा है लक्ष्य

    कोरोना महामारी पर गठित राष्ट्रीय टास्क फोर्स के सदस्य डॉ एनके अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने प्रतिदिन 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए देशभर में 50,000-100,000 केंद्र शुरू करने की योजना बनाई है।

    उन्होंने बताया कि सरकार के लिए इनती संख्या में वैक्सीन लगाना पूरी तरह से संभव है। इसका कारण यह है कि पोलियो अभियान के तहत एक सप्ताह में 170 मिलियन बच्चों खुराक पिलाई जा चुकी है।

    अपील

    सरकार ने राज्यों से की लोगों को वैक्सीन के लिए प्रोत्साहित करने की अपील

    प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य विभाग तथा नीति आयोग के उच्च अधिकारियों के साथ वैक्सीनेशन अभियान पर एक समीक्षा बैठक की है। इसमें राज्यों को अगले तीन महीनों के लिए वैक्सीनेशन अभियान का रोडमैप तैयार करने को कहा गया है।

    इसके अलावा राज्यों से लोगों को वॉक-इन मोड पर वैक्सीन के लिए पंजीयन कराने को प्रेरित करने की भी अपील की गई है।

    संक्रमण

    भारत में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 22,854 नए मामले सामने आए और 126 मरीजों की मौत हुई है। यह जनवरी के बाद से सबसे अधिक संख्या है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,12,85,561 हो गई है। इनमें से 1,58,189 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,84,598 हो गई है। सक्रिय मामलों में 4,628 की बढ़ोतरी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वैक्सीन समाचार
    केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    वैक्सीन समाचार

    गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान देखकर दुखी हुआ देश- प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    जरूरत से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खरीदने के बावजूद कनाडा वैक्सीनेशन में पीछे क्यों? कनाडा
    कोरोना वायरस: पहली बार बच्चों पर किया जाएगा ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का ट्रायल भारत की खबरें
    देश में 18-20 और कोरोना वैक्सीनों पर चल रहा काम, मार्च से बुजुर्गों को लगेगी- हर्षवर्धन कोरोना वायरस

    केंद्र सरकार

    वैक्सीनेशन अभियान: अब तक 6.31 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन, मिले दायरा बढ़ाने के संकेत भारत की खबरें
    दिल्ली में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए किए जा रहे ये प्रयास दिल्ली
    सरकार का कृषि कानूनों पर अस्थायी रोक लगाने का प्रस्ताव, आज विचार करेंगे किसान संगठन दिल्ली
    व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर फेसबुक से सवाल-जवाब करेगी संसदीय समिति- रिपोर्ट फेसबुक

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले लगभग 15,000 मरीज, सक्रिय मामलों में फिर उछाल भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत महाराष्ट्र
    वैक्सीनेशन अभियान: देश में अब 24 घंटे वैक्सीन लगवा सकेंगे लोग नरेंद्र मोदी
    तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में 81 प्रतिशत प्रभावी मिली 'कोवैक्सिन' वैक्सीन समाचार

    महामारी

    भारत में कोरोना वायरस महामारी को हुआ एक साल, इन परेशानियों से गुजरा देश भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 13,052 नए मामले, 127 मरीजों की हुई मौत भारत की खबरें
    बजट 2021: सरकार का इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर, हुई ये घोषणाएं वित्त मंत्रालय
    वैक्सीनेशन अभियान: पहली खुराक ले चुके स्वास्थ्यकर्मियों को आज से लगना शुरू हुई दूसरी खुराक कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025