राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) म्यांमार के उन हथियारबंद गुटों की जांच कर रही है, जिन पर मणिपुर में विद्रोहियों को हथियार और विस्फोटक पहुंचाने का आरोप लगा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर NIA ने एक FIR दर्ज की थी, जिसमें इलाके में जारी हिंसा के पीछे एक बड़ी साजिश की आशंका जताई गई थी। इसी के बाद यह जांच शुरू हुई है।
NIA विदेशी प्रशिक्षकों, प्रतिबंधित संगठनों की भी कर रही जांच
NIA पीपल्स लिबरेशन आर्मी जैसे प्रतिबंधित संगठनों पर खास नजर रख रही है। इन पर आरोप है कि ये जातीय तनाव बढ़ाने के लिए हमलों की फंडिंग और उनकी साजिश रच रहे हैं।
इस जांच का तार हाल ही में हुई एक अमेरिकी नागरिक और 6 यूक्रेनियन की गिरफ्तारी से भी जुड़ा है। इन सभी पर म्यांमार में आतंकियों को ट्रेनिंग देने का आरोप लगा है।