दार्जिलिंग: बार्बीक्यू की आग में झुलसी नवविवाहिता निकिता, CCTV से खुली लापरवाही की पोल
दार्जिलिंग के सिट्टोंग में हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े निकिता और सोविक की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उनके होमस्टे पर बार्बीक्यू करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। यह घटना 13 सितंबर को हुई, जब अचानक आग भड़क उठी। इस आग की चपेट में निकिता आ गईं और वे बुरी तरह झुलस गईं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए सिलीगुड़ी भेज दिया गया।
CCTV में सामने आई लापरवाही
CCTV फुटेज देखने से पता चला है कि आग लगने से ठीक पहले किसी व्यक्ति ने जल रही आग पर कोई तरल पदार्थ डाला था। इस गंभीर लापरवाही के आरोप में होमस्टे के मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बार्बीक्यू करते समय सुरक्षा के सभी नियमों का पालन किया गया था या नहीं, लेकिन अब तक होमस्टे की तरफ से इन गंभीर सवालों का कोई जवाब नहीं आया है।