NEET आक्रोश की वैश्विक गूंज, विदेशों में 'मैं भी कॉकरोच' लेकर सड़कों पर उतरे छात्र
NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पहुंच गए हैं। न्यूयॉर्क, लंदन, मैनचेस्टर, बर्लिन और नीदरलैंड जैसे शहरों में भारतीय समुदाय और छात्रों ने बड़ी संख्या में रैलियां निकालीं। इन प्रदर्शनों में छात्रों की हताशा का प्रतीक बन चुका 'मैं भी कॉकरोच' का नारा जोर-शोर से गूंजा।
प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की
न्यूयॉर्क के यूनियन स्क्वायर और लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शनकारियों ने तख्तियों के साथ NEET अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांगें थीं: NEET परीक्षा के संचालन में सुधार लाना, गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराना और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करना।
वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन लगातार जारी हैं और भीड़ बढ़ती जा रही है। हाल ही में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन इससे आंदोलन की धार कम नहीं हुई है। सरकार पर लगातार दबाव बना हुआ है और विपक्षी पार्टियों ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।