Page Loader
नागालैंड: 121 साल की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत, काफी बड़ा है परिवार
नागालैंड में 121 साल की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत (तस्वीर: तस्वीर/@MmhonlumoKikon)

नागालैंड: 121 साल की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत, काफी बड़ा है परिवार

लेखन गजेंद्र
Mar 16, 2023
01:32 pm

क्या है खबर?

नागालैंड में 121 साल की सबसे बुजुर्ग महिला पुपिरी पफुखा का बुधवार शाम को कोहिमा जिले के किगवेमा गांव में उनके आवास पर निधन हो गया। पफुखा का विवाह उसी गांव के विचापा से हुआ था, जिनका निधन 1969 में हुआ। इनके चार बच्चे हैं। अब पफुखा का परिवार काफी बड़ा है। राज्य निर्वाचन विभाग ने 1982 में उनका मतदाता पहचान पत्र जारी किया था, जिससे उनकी उम्र पता चलता है। उस समय पफुखा की उम्र 80 वर्ष थी।

निधन

18 पौत्र और पौत्रियों के साथ 56 परपौत्र और परपौत्रियां

परिवार के सदस्यों ने बताया कि पफुखा के पति और उनके 4 बच्चों की भी मृत्यु हो चुकी थी। उनके परिवार में 18 पौत्र और पौत्रियां है। साथ ही 56 परपौत्र और परपौत्रियां और उनसे हुए 12 बच्चे शामिल हैं। किगवेमा गांव के मुखिया बाली केरे ने बताया, "पफुखा ने अपना जीवन अच्छे से जीया। यहां तक की 80 के दशक में उनकी दृष्टि चली गई थी, लेकिन उनकी यादाश्त अच्छी थी। वह कई घटनाओं को याद कर सकती थीं।"