केरलम में 2027 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने वाली हैं। इसमें SSLC और हायर सेकेंडरी के छात्र शामिल होंगे। अगर आप भी उन 13 लाख से ज्यादा छात्रों में से हैं जो इन परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं, तो अपनी तारीखें अभी से नोट कर लें।
यह घोषणा शिक्षा मंत्री एन सैमसुद्दीन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की, जिसमें उन्होंने परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम बताया।
परीक्षा केंद्र, प्रैक्टिकल और नतीजे
SSLC परीक्षाएं लगभग 4,25,000 छात्रों के लिए 3,049 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इन केंद्रों में खाड़ी और लक्षद्वीप के केंद्र भी शामिल हैं।
वहीं, THSLC परीक्षाएं 46 केंद्रों पर होंगी, जहां सुनने में असमर्थ छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
हायर सेकेंडरी (पहली और दूसरी साल) की परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में लगभग 9 लाख छात्र शामिल होंगे और ये करीब 2,000 केंद्रों पर आयोजित होंगी।
वोकेशनल हायर सेकेंडरी की परीक्षाओं में 389 केंद्रों पर लगभग 53,000 उम्मीदवार बैठेंगे।
SSLC IT के प्रैक्टिकल 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच होंगे, जिसके बाद फरवरी के मध्य में मॉडल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कॉपियों का मूल्यांकन 5 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। SSLC के नतीजे मई की शुरुआत में और हायर सेकेंडरी के नतीजे 15 मई तक आने की उम्मीद है।